March 23, 2026 11:17 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक्शन रिसर्च पर तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न

अंबिकापुर 24 जनवरी 2026/  राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबिकापुर में ‘मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी एक्शन एंड ट्रांसफॉर्मेशन’ के सहयोग से  ‘एक्शन रिसर्च सर्टिफिकेट कोर्स’ पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई द्य यह कार्यशाला महाविद्यालय के सोशल इनोवेशन एवं कम्युनिटी एंगेजमेंट सेल द्वारा प्रस्तावित प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम का हिस्सा है। युवा छात्रों को उनके समुदायों में सार्थक परिवर्तन लाने हेतु व्यावहारिक शोध कौशल से लैस करने के लिए डिज़ाइन इस कार्यक्रम में SVKM नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) बैंगलोर के सहायक प्राध्यापक श्री आनंद प्रकाश ने तीन दिन तक प्रशिक्षण प्रदान किया। यह कार्यशाला ‘करके सीखने( Learning by doing) पर आधारित थी जिससे कुल 37 छात्रों ने स्थानीय समस्याओं की पहचान करने व उसका व्यवस्थित अध्ययन कर समस्या का व्यावहारिक  समाधान विकसित करने की प्रक्रिया को समझा। साथ ही प्रतिभागियों ने मुद्दों की पहचान, समस्या प्रश्न निर्माण, शोध पद्धति और डेटा संकलन में दक्षता विकसित की। कार्यशाला में विषय से सम्बंधित अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए जैसे सामुदायिक मुद्दों को समझना और चुनना, स्थानीय मुद्दों को शोध योग्य समस्याओं के रूप में प्रस्तुत करना, शोध प्रश्न विकसित करना, डेटा और साक्ष्य की बुनियादी बातें, डेटा संकलन प्रथाएं, शोध नैतिकता तथा लघु शोध योजना तैयार करना। कार्यशाला में शामिल सभी विद्यार्थियों ने अपनी शोध योजना तैयार कर विशेषज्ञों के समक्ष प्रस्तुत किया द्यकोर्स के दौरान  विद्यार्थी इन्हीं योजनों को लेकर अपने सामाजिक समूह के बीच कार्य करेंगे। समापन समारोह में अपर संचालक उच्च शिक्षा प्रोफेसर रिज़वान उल्ला,  सोशल इनोवेशन एवं  कम्युनिटी एंगेजमेंट सेल के समन्वयक डॉ. दीपक सिंह, प्रोफेसर राज कमल मिश्रा और प्रोफेसर राजेश सिंह, मुहिम फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक श्री ऋषिकेश ठाकुर उपस्थित रहे । सभी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।   

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सरगुजा ओलम्पिक 2026
तीनदिवसीय संभागस्तरीय आयोजन का शानदार समापन
भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया समापन समारोह में हुए शामिल
छत्तीसगढ़ शासन खेलों को विशेष प्राथमिकता दे रही है, खिलाड़ी लगन के साथ कड़ी मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी- बाइचुंग भूटिया
आने वाले समय में ऐसी खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ी भी देश के लिए मेडल जीतकर लाएंगे- मंत्री श्री रामविचार नेताम
सरगुजा ओलम्पिक में सम्भाग के खिलाड़ियों को हुनर दिखाने का मिला मौका, आगे पारम्परिक खेलों को भी शामिल करने किया जाएगा प्रयास- मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
सम्भाग के सभी जिलों के दो हजार से अधिक प्रतिभागियों ने 12 खेल विधाओं में लिया हिस्सा, विजेता हुए पुरस्कृत

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

Cricket Live Score

Rashifal

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र