March 24, 2026 12:18 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

साइंस सिटी कोलकाता के शैक्षिक भ्रमण ने बढ़ाए छात्रों के सपने, कलेक्टर ने ‘विंग्स ऑफ फायर’ भेंट कर किया प्रेरित

सूरजपुर/27 जनवरी 2026/     पीएम श्री सेजेस स्कूल के छात्रों एवं शिक्षकों ने साइंस सिटी, कोलकाता के सफल शैक्षिक भ्रमण से लौटने के पश्चात आज जिला कलेक्टर सूरजपुर श्री एस. जयवर्धन से सौजन्य मुलाकात की। यह मुलाकात छात्रों के लिए न केवल स्मरणीय रही, बल्कि उनके शैक्षणिक और जीवन मूल्यों को दिशा देने वाली भी साबित हुई।
             छात्रों के प्रतिनिधि सार्थक उपाध्याय ने कलेक्टर श्री जयवर्धन को कोलकाता भ्रमण के दौरान प्राप्त वैज्ञानिक ज्ञान, नवाचारों की समझ तथा शैक्षणिक अनुभवों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि साइंस सिटी में विज्ञान, तकनीक और अनुसंधान से जुड़े प्रत्यक्ष अनुभवों ने छात्रों की जिज्ञासा और सीखने की रुचि को और अधिक प्रबल किया है।
                इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय मिश्रा, डीएमसी श्री मनोज कुमार साहू, एपीसी श्री दिनेश द्विवेदी एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री गोवर्धन सिंह भी उपस्थित रहे। छात्र समूह में सक्षम यादव, सतीश सिंह, सार्थक उपाध्याय, ऋत्विक जायसवाल, पुष्पराज राजवाड़े, डिम्पल राजवाड़े एवं मासूम पैकरा शामिल थे। वहीं विद्यालय के शिक्षक आदित्य बेहरा, राकेश कुमार, ऋषिकेश साहू, खूबचंद राजवाड़े, मिथुन चक्रवर्ती, स्मृति मिश्रा एवं श्रवण गहलोत भी छात्रों के साथ मौजूद रहे।
              छात्रों के अनुभवों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने उनकी जिज्ञासा, आत्मविश्वास और सीखने की लगन की सराहना की। उन्होंने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की विश्वप्रसिद्ध पुस्तक “विंग्स ऑफ फायर” भेंट की। कलेक्टर ने कहा कि यह पुस्तक छात्रों को बड़े सपने देखने, अनुशासन अपनाने और कड़ी मेहनत के माध्यम से जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।
               कलेक्टर से भेंट और प्रेरणादायक पुस्तक प्राप्त कर छात्र अत्यंत उत्साहित एवं अभिभूत नजर आए। यह शैक्षिक भ्रमण और कलेक्टर से हुई संवादात्मक मुलाकात छात्रों के लिए न केवल एक अनुभव, बल्कि बेहतर शिक्षा और श्रेष्ठ जीवन की ओर बढ़ने की प्रेरणा बनी।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सरगुजा ओलम्पिक 2026
तीनदिवसीय संभागस्तरीय आयोजन का शानदार समापन
भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया समापन समारोह में हुए शामिल
छत्तीसगढ़ शासन खेलों को विशेष प्राथमिकता दे रही है, खिलाड़ी लगन के साथ कड़ी मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी- बाइचुंग भूटिया
आने वाले समय में ऐसी खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ी भी देश के लिए मेडल जीतकर लाएंगे- मंत्री श्री रामविचार नेताम
सरगुजा ओलम्पिक में सम्भाग के खिलाड़ियों को हुनर दिखाने का मिला मौका, आगे पारम्परिक खेलों को भी शामिल करने किया जाएगा प्रयास- मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
सम्भाग के सभी जिलों के दो हजार से अधिक प्रतिभागियों ने 12 खेल विधाओं में लिया हिस्सा, विजेता हुए पुरस्कृत

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

Cricket Live Score

Rashifal

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र