March 23, 2026 11:12 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

गणतंत्र दिवस उत्सव पर ‘नव भारत उल्लास मेला’ का आयोजन
साक्षरता जागरूकता का संदेश

सूरजपुर/27 जनवरी 2026/    गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विकासखंड रामानुजनगर के विभिन्न ग्रामों के विद्यालयों में उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवकों एवं ग्राम प्रभारियों द्वारा उत्साहपूर्वक ‘उल्लास मेला’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरपंच, पंचगण, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, ग्रामीण नागरिक तथा बड़ी संख्या में महिलाएँ और पुरुष उपस्थित रहे।
                इस मेले की सबसे खास बात यह रही कि गाँव के असाक्षर नवसाक्षर महिला-पुरुष ने सक्रिय भागीदारी निभाई। चित्रों के माध्यम से शब्द पहचानना, अक्षरों को जोड़कर पढ़ना, अंकों को समझना और सरल लेखन का अभ्यास जैसे गतिविधियों ने सभी में सीखने की ललक बढ़ाई। कुछ स्थानों पर नवसाक्षरों को अंकसूची एवं अभ्यास सामग्री भी वितरित की गई, जिससे वे आगे भी अभ्यास जारी रख सकें।
               विकासखंड परियोजना अधिकारी (साक्षरता) रविनाथ तिवारी ने बताया कि पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और सकारात्मक वातावरण देखने को मिला। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने, अधिकारों को समझने और जीवन स्तर सुधारने का माध्यम है। मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का संचालन नवसाक्षर, स्वयंसेवक एवं शिक्षार्थियों ने स्वयं किया।
               इन स्टॉलों पर अक्षर पहचान, मात्रा ज्ञान, शब्द निर्माण, चित्र पहचान, गिनती, जोड़-घटाव जैसे विषयों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। टीएलएम (शैक्षणिक सामग्री) जैसे चार्ट, चित्र, अक्षर कार्ड, कंकड़, गिनती सामग्री आदि का उपयोग कर सीखने की प्रक्रिया को सरल और मनोरंजक बनाया गया।
                 ग्राम पतरापाली में कार्यक्रम के दौरान यह संदेश दिया गया कि “हर हाथ में किताब, हर घर में साक्षरता” ही सशक्त समाज की पहचान है। साक्षर व्यक्ति न केवल अपने परिवार का बेहतर मार्गदर्शन कर सकता है, बल्कि स्वास्थ्य, स्वच्छता, बैंकिंग, सरकारी योजनाओं और डिजिटल सेवाओं का भी लाभ आसानी से उठा सकता है। उल्लास मेले के माध्यम से ग्रामीणों में यह विश्वास जगाया गया कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। इस तरह के आयोजन साक्षरता अभियान को जनआंदोलन का रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पूरे विकासखंड में आयोजित यह उल्लास मेला  को उत्सव के साथ मनाया गया वही ज्ञान, जागरूकता और सामाजिक भागीदारी से जोड़ने का  सराहनीय प्रयास किया गया।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सरगुजा ओलम्पिक 2026
तीनदिवसीय संभागस्तरीय आयोजन का शानदार समापन
भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया समापन समारोह में हुए शामिल
छत्तीसगढ़ शासन खेलों को विशेष प्राथमिकता दे रही है, खिलाड़ी लगन के साथ कड़ी मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी- बाइचुंग भूटिया
आने वाले समय में ऐसी खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ी भी देश के लिए मेडल जीतकर लाएंगे- मंत्री श्री रामविचार नेताम
सरगुजा ओलम्पिक में सम्भाग के खिलाड़ियों को हुनर दिखाने का मिला मौका, आगे पारम्परिक खेलों को भी शामिल करने किया जाएगा प्रयास- मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
सम्भाग के सभी जिलों के दो हजार से अधिक प्रतिभागियों ने 12 खेल विधाओं में लिया हिस्सा, विजेता हुए पुरस्कृत

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

Cricket Live Score

Rashifal

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र