June 22, 2026 1:24 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

रा.से.यो. विशेष शिविर के तीसरे दिवस नशा मुक्ति, शिक्षा व अनुशासन पर हुआ विशेष बौद्धिक सत्र

सूरजपुर/ 04 फरवरी 2026/    शासकीय महाविद्यालय रामानुजनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना (रा.से.यो.) इकाई द्वारा ग्राम पंचायत पतरापाली स्थित स्कूल शाला प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, नशा मुक्ति और अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया गया।
                 कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हेमसाय सिंह, व्याख्याता विजेंद्र साहू, राजेश्वर सिंह, प्रधान पाठक कृष्ण कुमार यादव तथा शिक्षक योगेश साहू द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। संचालन उत्तम प्रकाश ने किया। मुख्य अतिथि हेमसाय सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण और समाज सुधार का आधार है। उन्होंने स्वयंसेवकों से अपील की कि वे गांवों में शिक्षा जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।               
                व्याख्याता विजेंद्र साहू ने रा.से.यो. के मूल उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि यह योजना युवाओं को सेवा, समर्पण और नेतृत्व का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने विशेष रूप से अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि समय का पालन, जिम्मेदारी निभाना और आदर्श व्यवहार अपनाना ही एक सच्चे स्वयंसेवक की पहचान है। अनुशासित युवा ही राष्ट्र निर्माण में प्रभावी योगदान दे सकते हैं। व्याख्याता राजेश्वर सिंह ने स्वच्छता और स्वास्थ्य के संबंध पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ परिवेश ही स्वस्थ जीवन की नींव है। प्रधान पाठक कृष्ण कुमार यादव ने विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी।
               माध्यमिक शाला के शिक्षक योगेश साहू ने अपने विचार रखते हुए नशा मुक्ति पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं की ऊर्जा, स्वास्थ्य और भविष्य को बर्बाद कर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिवपूजन गुप्ता, स्वाति कश्यप सहित बड़ी संख्या में एनएसएस के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी सक्रिय सहभागिता दिखाई और समाज सेवा के प्रति उत्साह व्यक्त किया।
             एनएसएस प्रभारी उत्तम प्रकाश ने बताया कि सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता रैली, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, नशा मुक्ति अभियान तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक चेतना का विकास हो सके।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal