March 23, 2026 9:43 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक
लंबित राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
अवैध भूमि अतिक्रमण पर नियमानुसार करें आवश्यक कार्रवाई- कलेक्टर

अंबिकापुर 04 फरवरी 2026/  कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में राजस्व अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता से जुड़े राजस्व मामलों में संवेदनशीलता बरतें और किसी भी प्रकरण को समय-सीमा के बाहर अनावश्यक रूप से लंबित न रखें।

अतिक्रमण पर कार्रवाई और भू-अभिलेखों की शुद्धता
बैठक के दौरान कलेक्टर ने अवैध भूमि अतिक्रमण एवं कब्जा के मामलों की समीक्षा करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलवार समीक्षा करते हुए अविवादित एवं विवादित नामांतरण, सीमांकन, बटांकन, खाता विभाजन और भू-अर्जन जैसे प्रकरणों में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

न्यायालयीन कार्यों में लाएं पारदर्शिता
कलेक्टर ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने न्यायालयों में सुनवाई के लिए निश्चित दिवस निर्धारित करें। साथ ही, सभी प्रकरणों की ऑनलाइन प्रविष्टि समय पर सुनिश्चित करने को कहा गया ताकि पारदर्शिता बनी रहे। मतदाता सूची के एसआईआर कार्य और त्रुटि सुधार के आवेदनों का भी समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कोटवारी भूमि को अहस्तांतरणीय दर्शाने तथा उसकी खरीदी-बिक्री पर रोक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मैदानी स्तर पर सक्रियता के निर्देश
प्राकृतिक आपदा सहायता के प्रकरणों पर समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि पटवारी स्वयं फील्ड में जाकर मौका मुआयना करें और दस्तावेजों को पूर्ण कर तत्काल जिला कार्यालय प्रेषित करें। उन्होंने वृक्ष कटाई के मामलों में राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सर्वे कर शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए गए।

छात्रों के लिए विशेष अभियान
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्य में तेजी लाने हेतु विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि मैदानी अमला सक्रिय होकर लक्ष्य को समय पर पूरा करे।

नियमित मॉनिटरिंग और रिपोर्टिंग
कलेक्टर ने नक्शा बटांकन, अभिलेख शुद्धता, किसान किताब वितरण, आधार सीडिंग और वन अधिकार पट्टों के लंबित मामलों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने-अपने अनुविभागों में कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा प्रत्येक माह प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री अमृतलाल ध्रुव, समस्त एसडीएम, तहसीलदार एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सरगुजा ओलम्पिक 2026
तीनदिवसीय संभागस्तरीय आयोजन का शानदार समापन
भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया समापन समारोह में हुए शामिल
छत्तीसगढ़ शासन खेलों को विशेष प्राथमिकता दे रही है, खिलाड़ी लगन के साथ कड़ी मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी- बाइचुंग भूटिया
आने वाले समय में ऐसी खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ी भी देश के लिए मेडल जीतकर लाएंगे- मंत्री श्री रामविचार नेताम
सरगुजा ओलम्पिक में सम्भाग के खिलाड़ियों को हुनर दिखाने का मिला मौका, आगे पारम्परिक खेलों को भी शामिल करने किया जाएगा प्रयास- मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
सम्भाग के सभी जिलों के दो हजार से अधिक प्रतिभागियों ने 12 खेल विधाओं में लिया हिस्सा, विजेता हुए पुरस्कृत

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

Cricket Live Score

Rashifal

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र