March 23, 2026 9:44 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

जनपद पंचायत अंबिकापुर में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर संपन्न
खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी इकाइयों को बढ़ावा देने पीएमएफएमई योजना की दी गई विस्तृत जानकारी

अंबिकापुर 04 फरवरी 2026/  जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, अंबिकापुर (सरगुजा) द्वारा जनपद पंचायत सभाकक्ष में एक दिवसीय ’उद्यमिता जागरूकता शिविर’ का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से जिले के युवाओं और उद्यमियों को खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसरों से अवगत कराया गया।

पीएमएफएमई योजना पर रहा मुख्य फोकस
शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ’प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना’  (PMFME)  की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विभाग के प्रबंधक श्री अश्विनी शुक्ला, सहायक प्रबंधक श्री सूर्योदय कुमार साहू एवं श्री संदीप पन्ना ने उपस्थित उद्यमियों को योजना की बारीकियों से अवगत कराया।

स्वयं सहायता समूहों और नवीन इकाइयों को प्रोत्साहन
अधिकारियों ने खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों से संबंधित स्वयं सहायता समूहों (SHG) और व्यक्तिगत इकाइयों के प्रतिनिधियों को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि योजना के तहत नवीन इकाइयों की स्थापना और पुरानी इकाइयों के उन्नयन के लिए ऋण की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने अधिक से अधिक ऋण प्रकरण तैयार कर शासन की इस योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण और प्रचार सामग्री का वितरण
जागरूकता शिविर के दौरान उद्यमियों के मार्गदर्शन हेतु पीएमएफएमई योजना से संबंधित पंपलेट और ब्रोसर का वितरण भी किया गया, जिसमें आवेदन प्रक्रिया और योजना के लाभों का संक्षिप्त विवरण दिया गया है।

इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय उद्यमी और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में रुचि रखने वाले प्रतिभागी उपस्थित रहे, जिन्होंने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सरगुजा ओलम्पिक 2026
तीनदिवसीय संभागस्तरीय आयोजन का शानदार समापन
भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया समापन समारोह में हुए शामिल
छत्तीसगढ़ शासन खेलों को विशेष प्राथमिकता दे रही है, खिलाड़ी लगन के साथ कड़ी मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी- बाइचुंग भूटिया
आने वाले समय में ऐसी खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ी भी देश के लिए मेडल जीतकर लाएंगे- मंत्री श्री रामविचार नेताम
सरगुजा ओलम्पिक में सम्भाग के खिलाड़ियों को हुनर दिखाने का मिला मौका, आगे पारम्परिक खेलों को भी शामिल करने किया जाएगा प्रयास- मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
सम्भाग के सभी जिलों के दो हजार से अधिक प्रतिभागियों ने 12 खेल विधाओं में लिया हिस्सा, विजेता हुए पुरस्कृत

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

Cricket Live Score

Rashifal

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र