February 7, 2026 8:16 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

रजत जयंती वर्ष पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड द्वारा संभागस्तरीय समारोह का हुआ आयोजन
विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी

अंबिकापुर 06 फरवरी 2026/ “रजत जयंती वर्ष 2025-26“ के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड द्वारा गुरुवार को संभाग स्तर पर सरगंवा उपकेन्द्र में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया, श्रीमती अनिमा करकेट्टा, श्री शिवभरोस बेक, अधीक्षण अभियंता श्री के.एन.सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री रोशन नागवंशी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभाग के अधिकारी-कर्मचारी,  ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्युत विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही पी.एम. सूर्य घर योजना के बारे में लोगों विस्तारपूर्वक बताया गया तथा योजना का लाभ लेने प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान बी.पी. एल. श्रेणी के पांच उपभोक्ता जिन्होंने पिछले 2 वर्षों से निर्धारित यूनिट का खपत किया हो, घरेलू 5 उपभोक्ताओं को जिन्होंने पिछले 2 वर्षों में बिना पिछली बकाया राशि के नियमित रूप से विद्युत देयक का भुगतान किया हो, कृषक जीवन ज्योति के पांच उपभोक्ता एवं पी.एम. सूर्य घर योजना का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं में से पांच लाभार्थी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

समाज कल्याण विभाग की योजनाएं बनी सम्मान, सुरक्षा एवं आत्मविश्वास की दिशा में मजबूत कदम

सामाजिक सहायता पेंशन योजना अंतर्गत जिले में अब तक 70014 हजार हितग्राही लाभान्वित

5230 हजार विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र जारी

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास दरिमा का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
दरिमा स्थित जिला स्तरीय प्लास्टिक प्रोसेसिंग इकाई का निरीक्षण कर प्रोसेसिंग प्रक्रिया एवं निर्मित उत्पादों की ली जानकारी

Cricket Live Score

Rashifal