June 23, 2026 4:35 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

उद्यमिता जागरूकता शिविर में योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी
युवाओं और समूहों को स्वरोजगार के लिए किया गया प्रोत्साहित

अंबिकापुर 06 फरवरी 2026/ जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, अम्बिकापुर (सरगुजा) द्वारा जनपद पंचायत सभाकक्ष लखनपुर में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जिले के संभावित एवं कार्यरत उद्यमियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर स्वरोजगार और लघु उद्योगों को बढ़ावा देना था।

शिविर में विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) तथा औद्योगिक विकास नीति 2024-30 की विस्तृत जानकारी विभागीय अधिकारियों द्वारा दी गई। इस दौरान प्रबंधक श्री अश्विनी शुक्ला, सहायक प्रबंधक श्री सूर्योदय कुमार साहू एवं सहायक प्रबंधक श्री संदीप पन्ना ने उपस्थित उद्यमियों को योजनाओं के प्रावधान, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा ऋण सुविधा के संबंध में विस्तार से अवगत कराया।

जागरूकता शिविर में विशेष रूप से खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों से जुड़े स्वयं सहायता समूहों एवं व्यक्तिगत इकाइयों को प्रोत्साहित किया गया। नवीन प्रकरणों की तैयारी तथा संचालित इकाइयों को अधिकाधिक ऋण प्रकरणों के माध्यम से लाभान्वित किए जाने पर जोर दिया गया। उपस्थित प्रतिभागियों को योजनाओं से संबंधित पंपलेट एवं ब्रोशर भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लखनपुर श्री प्रकाश सिंह, डीपीएम श्री देवेन्द्र सिंह पटेल एवं बीपीएम श्री मनोज किस्पोट्टा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय उद्यमी एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से उद्यमियों में योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ी तथा स्वरोजगार के नए अवसरों के प्रति सकारात्मक उत्साह देखने को मिला।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश