May 13, 2026 4:21 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

प्राथमिक शाला उरांव पारा मदनेश्वरपुर में ’’परीक्षा पे चर्चा’’ के दूसरे एपिसोड का हुआ प्रसारण

सूरजपुर/09 जनवरी 2026/   शासकीय प्राथमिक शाला उरांवपारा मदनेश्वरपुर मे आज प्रधानमंत्री मोदी द्वारा परीक्षा पे चर्चा के दूसरे एपिसोड सीधा प्रसारण दूरदर्शन के माध्यम से किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा बच्चों को तनाव से दूर रहने के लिए बीते हुवे परीक्षा को ध्यान मे रखें, याद करें परीक्षा देकर परीक्षा हॉल से बाहर निकलने पर कैसा फील होता है, कितना आसान लगता है उसी सोच को पहले से रखे और तनाव को दूर रखें, नींद पूरी लें किसी प्रकार तनाव नहीं होगा।
                      आदिवासी बच्चे आज बहुत से क्षेत्र मे आगे आ रहें हैं सभी बच्चों के अंदर बहुत प्रतिभा है, कला है, खेल के क्षेत्र मे आगे बढ़ सकते है, उनके द्वारा मध्यप्रदेश के महिला क्रिकेटर क्रांति गोंड़ का जिक्र किया गया। एक आदिवासी लड़की कितना प्रतिभाशाली है, वैसे आप सबमे प्रतिभा है, परीक्षा को तनाव से ना जोड़कर एक पड़ाव कि तरह सोचे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को परीक्षा के तनाव से दूर रखना, सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुवे परीक्षा कि तैयारी हेतु मनोभाव विकसित करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रधान पाठक संजय साहू बच्चों से चर्चा भी करते रहें कि परीक्षा को लेकर मानसिक तनाव और भय नहीं होना चाहिए, क्योंकि तनाव कि स्थिति मे याद किये हुवे प्रश्न भी भूल जाने कि सम्भावना रहती है। सबसे ज्यादा जरुरी बात परीक्षा पे चर्चा मे अनुशाशन और समय पाबंदी पर ध्यान देने हेतु कहा गया, यदि आपके अंदर अनुशासन है और समय के प्रति पाबंद है तो आपको सफलता जरूर प्राप्त होंगी। नियमित अभ्यास, बार बार केवल प्रश्न उत्तर को पढ़े नहीं, बल्कि उनके उत्तर बार बार लिखकर अभ्यास करें इससे आपके अंदर आत्माविस्वास आएगा। 
              इस अवसर पर आज विद्यालय मे प्रधानपातक संजय साहू, शिक्षक रामकृपाल साहू, शिक्षिका एनिमा बेक उपस्थित रही, बच्चों को कुछ बाते जो समझ नहीं आती उन्हें शिक्षकों द्वारा बीच-बीच मे समझाया जाता भी रहा। बच्चे कार्यक्रम देखने बाद बहुत खुश नजर आये। उपस्थित शिक्षकों ने परीक्षा पे चर्चा को एक सकारात्मक और बच्चों के लिए बहुत ही उपयोगी बताया, और कहा इससे बच्चों में आत्मविश्वास आता है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता : विधायक भूलन सिंह मरावी

– सुशासन शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल ,विभिन्न योजनाओं की मिली जानकारी

– शिविर अंतर्गत समस्याओं और शिकायतों के 217 आवेदन प्राप्त

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर की विभागवार समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

’’संवेदनशीलता के साथ हो आमजन की समस्याओं का समाधान’’ – कलेक्टर

सुशासन तिहार 2026 के समाधान शिविरों के सुचारू संचालन पर दिया विशेष जोर

पीएम आवास योजना-ग्रामीण की प्रगति की गहन समीक्षा, धीमी प्रगति वाले पंचायतों पर सख्ती

‘‘तारुण्य वार्ता हैशटैग पीरियड्स पर खुलकर‘‘ अभियान का हुआ आगाज

– यूनिसेफ और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का संयुक्त तत्वाधान

– मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण लेने सूरजपुर जिले से एडल्ट लीडर्स हुए शामिल

Cricket Live Score

Rashifal