February 11, 2026 11:52 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों के क्रियान्वयन में लक्ष्य अनुरूप प्रगति करें हासिल- कलेक्टर

09 से 18 फरवरी तक संचालित होने वाले वजन त्यौहार का सुचारू व प्रभावी क्रियान्वयन हो सुनिश्चित -कलेक्टर

– निर्धारित तिथियों में अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र में
बच्चों का वजन जरूर करायें

समय सीमा की बैठक संपन्न

सूरजपुर/09 फरवरी 2026/     आज कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आहूत की गई। बैठक में शासन के विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं एवं विभागीय कार्यों के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिसमें कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों के क्रियान्वयन में लक्ष्य अनुरूप प्रगति हासिल करने की बात कही गई। उन्होंने मुख्य सचिव श्री विकासशील द्वारा दिये गए निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने का सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
  बैठक में 09 से 18 फरवरी तक संचालित होने वाले वजन त्यौहार के संबंध में भी चर्चा की गई। जिसमें जिले में 06 वर्ष से कम आयु के बच्चों की पोषण स्तर की सटीक आंकलन हेतु समुदाय की सक्रिय सहभागिता के साथ वजन त्यौहार का सफल आयोजन किये जाने हेतु कलेक्टर द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधितों को दिए गए। कलेक्टर ने जिले के 06 वर्ष तक के समस्त बच्चों के पालको से अपील की है कि वे अनिवार्य रूप से अपने बच्चों को निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र में जाये और वजन त्यौहार में सहभागिता का प्रदर्शन करें। इससे बच्चों के पोषण स्तर की सही जानकारी आंकड़े प्राप्त होंगे। जिससे कि बेहतर कार्य योजना बनाकर सूरजपुर को कुपोषण मुक्त बनाने के दिशा में आवश्यक कदम उठाये जायेगे।
    इसके साथ बैठक में अग्रसेन भवन भैयाथान में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री कन्या विवाह के संबंध में चर्चा भी की गई। इस सामूहिक विवाह 250 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जाना है, जिसके तैयारियों के संबंध में कलेक्टर द्वारा महिला एवं बाल विकास विवाह के जिला कार्यक्रम अधिकारी से तैयारियों के संबंध में जानकारी ली गई। इसके साथ ही कार्यक्रम को सफल संपादन कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
  बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले, संयुक्त कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र शर्मा, सर्व एसडीएम व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) – 2026 के अंतर्गत सुनवाई और दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया 14 फरवरी तक जारी
जिले के दो विधानसभा प्रेमनगर और भटगांव में शत-प्रतिशत नोटिसों की सुनवाई पूर्ण
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को

प्रकृति, संस्कृति और मनोरंजन का त्रिवेणी संगमः 13 फरवरी से सजेगा तीन दिवसीय ’मैनपाट महोत्सव’ का भव्य मंच
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ
भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर महोत्सव में बिखेरेंगी जलवा
एडवेंचर स्पोर्ट्स, स्थानीय व्यंजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार होगा ’छत्तीसगढ़ का शिमला’

Cricket Live Score

Rashifal