May 13, 2026 3:35 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में आज सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान का किया गया शुभारंभ

सूरजपुर/10 फरवरी 2026/    फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सामूहिक दवा सेवन अभियान का शुभारंभ आज कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की उपस्थिति में रेवती रमण कॉलेज में किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने स्वयं दवा का सेवन कर जिलेवासियों से फाइलेरिया रोधी  दवा का सेवन करने की अपील की। सूरजपुर फाइलेरिया मुक्त बन सके इस हेतु आमजन को स्वास्थकर्ताओं का पूर्ण सहयोग करने की बात कहीं और फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन स्वास्थकर्ताओं की देखरेख में करने की बात कही। कलेक्टर ने कॉलेज के छात्रों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए दवा का सेवन अवश्य करें। यह अभियान 10 से 25 फरवरी 2026 तक संचालित किया जा रहा है। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क कर ज्यादा से ज्यादा जिलेवासी  इस अभियान का लाभ उठा सकते है।
                     इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सूरजपुर को फाइलेरिया (हाथीपांव) मुक्त बनाना है। इसके तहत सूरजपुर, रामानुजनगर और प्रेमनगर में 02 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र व्यक्तियों को दवा खिलाई जा रही है। 10 से 12 फरवरी तक स्कूलों, कॉलेजों, स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ियों में विशेष बूथ लगाकर दवा खिलाना। 13 से 25 फरवरी तक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर दवा का सेवन सुनिश्चित कराया गया।
                इस अभियान में डीईसी, एल्बेंडाजोल और आइवरमेक्टिन की खुराकें स्वास्थ्य कर्मियों की सीधी निगरानी में निःशुल्क दी जा रही हैं। सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.डी. पैकरा, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. दीप कुमार, डब्ल्यू.एच.ओ. के प्रतिनिधि डॉ. स्नेहा श्री, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम श्री संदीप नामदेव, व्ही.बी.डी. कंसलटेंट श्री विवेक सदन नाविक, एमटीएस श्री सी.के. माहेश्वरी, कॉलेज सूरजपुर के प्राचार्य, प्राध्यापक एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे और सभी फाइलेरिया की दवा का सेवन किये।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता : विधायक भूलन सिंह मरावी

– सुशासन शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल ,विभिन्न योजनाओं की मिली जानकारी

– शिविर अंतर्गत समस्याओं और शिकायतों के 217 आवेदन प्राप्त

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर की विभागवार समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

’’संवेदनशीलता के साथ हो आमजन की समस्याओं का समाधान’’ – कलेक्टर

सुशासन तिहार 2026 के समाधान शिविरों के सुचारू संचालन पर दिया विशेष जोर

पीएम आवास योजना-ग्रामीण की प्रगति की गहन समीक्षा, धीमी प्रगति वाले पंचायतों पर सख्ती

‘‘तारुण्य वार्ता हैशटैग पीरियड्स पर खुलकर‘‘ अभियान का हुआ आगाज

– यूनिसेफ और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का संयुक्त तत्वाधान

– मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण लेने सूरजपुर जिले से एडल्ट लीडर्स हुए शामिल

Cricket Live Score

Rashifal