May 4, 2026 12:07 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सफलता की कहानी –
सरस्वती सायकल योजना: छात्राओं को स्कूल आने-जाने में हो रही सहूलियत
छात्रा मायावती की मेहनत और समय की हो रही बचत, जिससे पढ़ाई को मिली नई रफ्तार

सूरजपुर/18 फरवरी 2026/     शासन की सरस्वती सायकल योजना बालिकाओं की शिक्षा, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सराहनीय कदम है। निःशुल्क सायकल मिलने से छात्राओं को स्कूल में आने-जाने में सहूलियत हो रही है। साथ ही उनके समय और मेहनत की बचत हो रही है। इसी तारतम्य में शा.उ.मा.विद्यालय चंदन नगर विकासखंड प्रेमनगर की की छात्रा कु. मायावती को निःशुल्क सायकल प्रदान की गई, जिसने उसकी पढ़ाई की राह को आसान और सुरक्षित बना दिया। मायावती का स्कूल उसके घर से लगभग 04 किलोमीटर दूर स्थित है। पैदल आने-जाने में न केवल उसे शारीरिक थकान होती थी, बल्कि पढ़ाई के लिए मिलने वाला कीमती समय भी कम हो जाता था।
       ऐसे में शासन की सरस्वती सायकल योजना मायावती के जीवन में उम्मीद की किरण बनकर आई। योजना के तहत जब उसे निःशुल्क साइकिल मिली, तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब मायावती रोज़ सायकल से आसानी और आत्मविश्वास के साथ स्कूल जाती है। लंबी दूरी अब बाधा नहीं रही, बल्कि उसका सफर सुरक्षित, सुगम और आनंददायक बन गया है। सायकल मिलने से मायावती के समय की बचत हो रही है, जिससे वह पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे पा रही है। उसकी उपस्थिति नियमित हुई है और आत्मविश्वास भी बढ़ा है। मायावती ने इस बदलाव के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरस्वती सायकल योजना जैसी पहल ने न केवल उसकी शिक्षा को आसान बनाया है, बल्कि उसके सपनों को भी नई दिशा दी है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सफलता की कहानी
सुशासन तिहार 2026 संवाद से समाधान तक
सखौली के शिव कुमार दुबे को मिला वृद्धावस्था पेंशन का सहारा, अब सम्मान से बीतेगा जीवन
जन समस्या निवारण शिविर में मांग आवेदन का त्वरित हुआ निराकरण

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सफलता की कहानी
सुशासन तिहार 2026 संवाद से समाधान तक
सखौली के शिव कुमार दुबे को मिला वृद्धावस्था पेंशन का सहारा, अब सम्मान से बीतेगा जीवन
जन समस्या निवारण शिविर में मांग आवेदन का त्वरित हुआ निराकरण

सुशासन तिहार 2026 की हुई शुरूआत

अब तक 1670 आवेदन प्राप्त, ग्रामीण क्षेत्र में 1628 एवं नगरीय निकायों में 42 आवेदन दर्ज

– ’’सुशासन तिहार में हर आवेदन को मिलेगा विशिष्ट क्रमांक, एनआईसी पोर्टल पर हो रही ऑनलाइन प्रविष्टि’’