February 19, 2026 3:25 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

जिले में “वजन त्यौहार” का सफल आयोजन, 80 हजार से अधिक बच्चों के  पोषण स्तर का हुआ आकलन

सूरजपुर/18 फरवरी 2026/     महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री शुभम बंसल के मार्गदर्शन में जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में “वजन त्यौहार” का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान के माध्यम से 01 माह से 06 वर्ष तक के बच्चों के पोषण स्तर का आकलन कर समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई।
                   वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत 09 से 18 फरवरी तक विशेष अभियान चलाकर आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का वजन किया गया और वृद्धि निगरानी पंजी में अंकन किया गया। साथ ही ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में डेटा प्रविष्टि कर पोषण स्तर का विश्लेषण भी किया गया। अंतिम जानकारी के अनुसार 80,593 बच्चों अर्थात लगभग 70 प्रतिशत हितग्राहियों को इस अभियान से लाभान्वित किया जा चुका है।
                कुपोषण की स्थिति का सटीक आकलन करने के लिए बच्चों की नियमित निगरानी की गई, जिससे उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।
अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन परीक्षण तथा बीएमआई की गणना भी की गई। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से कार्रवाई सुनिश्चित की गई, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में समग्र सुधार लाया जा सके।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें