August 17, 2026 6:06 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

आयुष्मान कार्ड महा अभियान: सूरजपुर जिले में बने 11,733 आयुष्मान कार्ड

सूरजपुर/1 मार्च 2026/   आयुष्मान भारत योजना के तहत चलाए गए तीन दिवसीय आयुष्मान कार्ड महा अभियान का सूरजपुर जिले में सफल समापन हुआ। अभियान के अंतिम दिवस  प्राप्त अंतिम आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 11,733 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जो जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय कार्ययोजना और जनभागीदारी का परिणाम है।
  महा अभियान के अंतिम तीन दिनों में कार्ड निर्माण की गति उल्लेखनीय रही। 26 फरवरी को 2,380 कार्ड, 27 फरवरी को 4,381 कार्ड तथा अभियान के अंतिम दिवस 28 फरवरी को प्राप्त अंतिम जानकारी तक 4,972 कार्ड बनाए गए। विशेष रूप से अभियान के आखिरी दो दिनों में कार्ड निर्माण में जबरदस्त तेजी देखी गई, जो जिले की स्वास्थ्य टीमों के समर्पित प्रयासों को दर्शाता है। महा अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक इस योजना का लाभ पहुंचाना था, जिसमें सूरजपुर जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें