जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

जिला स्तरीय विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शिक्षक, पालक एवं अभिभावकों का 01 दिवसीय प्रशिक्षण का किया गया पालन प्रतिवेदन

सूरजपुर/1 मार्च 2026/  परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के निर्देशन एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन मे तीन दिवसीय शिक्षकों और पालको का उन्मुखीकरण कार्यक्रम जिला ग्रंथालय तिलसिंवा सूरजपुर के सभा कक्ष मे 26 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच सम्पन्न हुआ।
              कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के छायाचित्र मे दीप प्रज्वलन के साथ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस प्रशिक्षण मे विभिन्न विकास खण्डों (06 विकास खण्ड) से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर से  कुल 190 शिक्षक,पालक एवं मास्टर ट्रेनरों भाग लिया।
                प्रशिक्षण मे मास्टर टेªनर ने समावेशी शिक्षा दिव्यांग छात्रों के अधिकार, पाठ्यक्रम अनुकूलन, कक्षा प्रबंधन, सहायक उपकरण ,आईसीटी का उपयोग और क्षमता निर्माण पर मार्गदर्शन दिया गया। इसके अलावा दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 और 21 प्रकार की दिव्यांगताओं के वारे मे जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्रषिक्षण मे समग्र शिक्षा अंतर्गत संचालित समावेशी शिक्षा अंतर्गत दिव्यांग छात्र/छात्राओं को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुये दिव्यांगो का र्स्वागीण विकास की लक्ष्य पर जोर दिया गया । प्रशिक्षण के अंतिम चरण मे सभी शिक्षको को दिव्यांग छात्राओं के प्रति साकारात्मक व्यवहार के साथ प्रशिक्षण का समापन किया गया।
                प्रशिक्षण मे उपस्थित श्री अजय कुमार मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी, श्री मनोज कुमार साहू जिला मिशन समन्वयक, श्री शोभनाथ चौबे सहायक परियोजना समन्वयक के द्वारा प्रशिक्षण के दौरान दिव्यांग बच्चों का शतप्रतिशत चिहांकन कर शासन द्वारा संचालित योजनाओं से लाभांवित करने पर जोर दिया गया।
               आयोजित जिला स्तरीय प्रषिक्षण मे मास्टर ट्रेनर श्री विनोद यादव बी.आर.पी., श्री किशोर मुर्खजी, श्री प्रमाद कुमार टण्डन, श्री रमाकांत नर्मदा, श्री योगेश चन्द्राकर एवं श्री सुदर्शन भृत्य का सराहनीय योगदान रहा।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

– कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की उपस्थिति में समस्याओं का किया गया निराकरण

– आवेदन का तत्काल निराकरण कर, आदित्य को प्रदाय किया गया मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

– सुशासन तिहार अंतर्गत कुल 437 आवेदन हुए प्राप्त

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

– कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की उपस्थिति में समस्याओं का किया गया निराकरण

– आवेदन का तत्काल निराकरण कर, आदित्य को प्रदाय किया गया मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

– सुशासन तिहार अंतर्गत कुल 437 आवेदन हुए प्राप्त

जनगणना 2027 प्रथम चरण में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना प्रारंभ
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत आमदरहा में जनगणना कार्यों का किया निरीक्षण
अनाधिकृत व्यक्तियों को गोपनीय जानकारी देने से बचें नागरिक – कलेक्टर श्री वसंत
गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए सर्वे टीम को दिए निर्देश