जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

होली से पहले बरसी खुशियों की फुहार, धान की अंतर राशि पाकर खिले किसानों के चेहरे
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जताया आभार त्यौहार और खेती के लिए समय पर मिली धान की अंतर राशि

अम्बिकापुर 1मार्च 2026/ होली के रंगों में सराबोर होने से पहले सरगुजा जिले के किसानों के लिए खुशियों की एक बड़ी खेप पहुँची है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा श्कृषक उन्नति योजना के तहत धान की अंतर राशि का अंतरण सीधे बैंक खातों में किए जाने से जिले के अन्नदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला है।त्यौहार से ठीक पहले मिली धान की अंतर राशि ने किसानों की होली को और भी खास बना दिया है।

बच्चों की शिक्षा और खेती में करेंगे राशि का उपयोगरू किसान अमर नाथ
अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम सपना निवासी श्री अमर नाथ सिंह ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उन्होंने इस खरीफ वर्ष में लगभग 37 क्विंटल धान का विक्रय किया था। आज उनके मोबाइल पर 27 हजार 465 रुपये की अंतर राशि प्राप्त होने का मैसेज आया है उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री जी ने होली से पहले यह राशि भेजकर हमारी बड़ी चिंता दूर कर दी है। अब मैं इन पैसों का उपयोग अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा और आगामी खेती की तैयारी में करूँगा।

छोटे किसानों के लिए बना बड़ा सहारारू विजय राजवाड़े
इसी प्रकार ग्राम कंठी के लघु कृषक श्री विजय राजवाड़े, जो एक एकड़ में खेती करते हैं, उनके लिए भी यह योजना वरदान साबित हुई है। उन्हें आदान सहायता राशि के रूप में 14 हजार 770 रुपये प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया, ष्त्यौहार के ऐन वक्त पर इतनी बड़ी राशि मिलना हमारे लिए बड़ी राहत है। अब परिवार के साथ होली का उत्सव और भी धूमधाम से मना पाएँगे। सरकार ने सही समय पर सही फैसला लेकर हम छोटे किसानों का मान बढ़ाया है।

किसानों में दिखा उत्साह का माहौल
जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों से आए अनेक किसानों ने मोबाइल पर क्रेडिट मैसेज के नोटिफिकेशन मिलते ही किसान एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं। गौरतलब है कि जिले के 52 हजार 553 किसानों के खातों में 237 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण किया गया है, जिससे जिले के अन्नदाताओं में खुशी का माहौल है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम ने सुलझाए लंबित प्रकरण, उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के तहत जगरनाथ राम को मिली 55 हजार से अधिक की छूट
एक वर्ष से लंबित अमानत राशि का हुआ भुगतान, फोरम ने देरी पर अधिकारियों को दी हिदायत

सुशासन तिहार-2026
सरगुजा जिले में 1 मई से शुरू होंगें ’’जन समस्या निवारण शिविर’’, 10 जून तक पूरे जिले में 30 शिविर होंगे आयोजित
पहले दिन अम्बिकापुर के बरकेला में 25 ग्राम पंचायतों के लिए लगेगा शिविर, आमजनों की शिकायतों का होगा निराकरण, शासकीय योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

नीट-यूजी 2026 निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा आयोजन के लिए कलेक्टर ने ली बैठक
संवेदनशील मामलों में बरतें पूरी सतर्कता, सुरक्षा  व्यवस्था को लेकर रहे पैनी नजर-कलेक्टर श्री वसंत
अम्बिकापुर के 12 केंद्रों में शामिल होंगे 4939 परीक्षार्थी
3 मई को दोपहर 2 से 5 बजे शाम तक आयोजित होगी परीक्षा
परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र स्थल एवं समय का रखे विशेष ध्यान

Cricket Live Score

Rashifal

सुशासन तिहार-2026ः सरगुजा जिले में 1 मई से 10 जून तक आयोजित होंगे ’’जन समस्या निवारण शिविर’’
कलेक्टर ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम, विकासखण्डवार नियुक्त किए गए प्रभारी अधिकारी
आमजनों की शिकायतों का होगा निराकरण, शासकीय योजनाओं की दी जाएगी जानकारी