March 7, 2026 2:19 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सफलता की कहानी –
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: बिहान समूह के साथ, श्रीमती चन्दा के जीवन में आया आत्मनिर्भरता का नया विश्वास

सूरजपुर/06 मार्च 2026/    सूरजपुर जिले में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शासन विभिन्न प्रकार से सहयोग प्रदान कर रही है जिससे महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं बल्कि परिवार को भी संबल प्रदान कर रही हैं। ऐसी ही एक कहानी है सूरजपुर जिले की एक संयुक्त परिवार में रहने वाली महिला चन्दा की। जिसने बिहान स्व-सहायता समूह से जुड़कर अपने जीवन को नई दिशा दी है। कभी केवल घर के कामकाज तक सीमित रहने वाली यह महिला आज आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार की आर्थिक मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
                   शुरुआत में वे घरेलू जिम्मेदारियों तक ही सीमित थीं और आर्थिक रूप से कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इसी दौरान उन्होंने बिहान स्व-सहायता समूह से जुड़कर नियमित बचत और समूह की गतिविधियों के महत्व को समझा। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें बचत की आदत के साथ-साथ आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।
                 समूह से मिली प्रेरणा और सहयोग से उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर किराना दुकान शुरू की। मेहनत और लगन से किए गए इस कार्य का परिणाम यह हुआ कि अब उन्हें हर महीने लगभग 10 से 15 हजार रुपये की आय होने लगी है।
                 आज यह महिला न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रही हैं, बल्कि आसपास की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं। उनकी यह सफलता महिलाओं को एक मजबूत मानसिक शक्ति के साथ सही मार्गदर्शन दे रही है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें