September 12, 2026 10:40 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

अवकाश के दिनों में भी खुलेंगे पंजीयन कार्यालय, 31 मार्च तक जारी रहेगा काम

अम्बिकापुर 19 मार्च 2026/  राज्य में राजस्व संग्रह को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से पंजीयन विभाग द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिनों में पंजीयन कार्य बाधित न हो, इसके लिए अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे। जारी आदेश के अनुसार मार्च माह के निम्नलिखित 22 मार्च 2026 (रविवार)28 मार्च 2026 (शनिवार) 29 मार्च 2026 (रविवार) 31 मार्च 2026 (महावीर जयंती)शासकीय अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालयों में नियमित रूप से पंजीयन कार्य संपादित किया जाएगा।

विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टरों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त तिथियों में कार्यालय खुला रखना सुनिश्चित करें तथा आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखें। इसके साथ ही बैंकों को भी 31 मार्च 2026 तक लेन-देन जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह निर्णय विशेष रूप से वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में पंजीयन कार्यों की अधिकता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे राजस्व संग्रह प्रभावित न हो और नागरिकों को समय पर सेवाएं मिल सकें।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें