March 20, 2026 2:06 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सिपेट कोरबा द्वारा प्लास्टिक उद्योगों के लिए “इंडस्ट्रियल इंटरैक्शन मीट” 20 मार्च को

अम्बिकापुर 19 मार्च 2026/  जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सरगुजा के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार केन्द्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), कोरबा द्वारा प्लास्टिक उद्योग से संबंधित आधुनिक तकनीक एवं औद्योगिक आवश्यकताओं पर आधारित “इंडस्ट्रियल इंटरैक्शन मीट” का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम दिनांक 20 मार्च 2026 को अपरान्ह 2ः00 बजे से होटल ग्रांड राधेश्याम, न्यू बस स्टैंड के पास, अम्बिकापुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य प्लास्टिक उद्योग से जुड़े उद्यमियों को नवीन तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराना, उद्योग स्थापना हेतु मार्गदर्शन प्रदान करना तथा तकनीकी सहायता के विभिन्न पहलुओं पर संवाद स्थापित करना है।

इस इंटरैक्शन मीट में सिपेट, कोरबा के विशेषज्ञों द्वारा प्लास्टिक उद्योग की वर्तमान संभावनाओं, उन्नत तकनीकों, उत्पादन प्रक्रियाओं एवं उद्योग की आवश्यकताओं पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। साथ ही उद्यमियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाएगा।

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सरगुजा के मुख्य महाप्रबंधक ने जिले के संबंधित उद्योगों एवं उद्यमियों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं तथा अपने उद्योग के विकास हेतु उपलब्ध तकनीकी एवं संस्थागत सहयोग की जानकारी प्राप्त करें।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सफलता की कहानी
प्रधानमंत्री जनमन आवास योजनान्तर्गत बहादुर राम का पक्का मकान बनकर तैयार, चैत्र कच्चे झोपड़े की जगह अब मिला सपनों का पक्का मकान
चैत्र नवरात्र के पहले दिन बहादुर राम ने पक्के मकान में किया गृह प्रवेश

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सफलता की कहानी
प्रधानमंत्री जनमन आवास योजनान्तर्गत बहादुर राम का पक्का मकान बनकर तैयार, चैत्र कच्चे झोपड़े की जगह अब मिला सपनों का पक्का मकान
चैत्र नवरात्र के पहले दिन बहादुर राम ने पक्के मकान में किया गृह प्रवेश

सरगुजा ओलम्पिक 2026
पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में 21 से 23 मार्च तक होगा सरगुजा ओलम्पिक 2026 का आयोजन
संभागस्तरीय आयोजन के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल होकर खिलाड़ियों का करेंगे उत्साहवर्धन
12 खेल विधाओं में सम्भाग के समस्त जिलों के दो हजार से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगी में लेंगे हिस्सा