March 23, 2026 11:42 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सरगुजा ओलम्पिक 2026
तीनदिवसीय संभागस्तरीय आयोजन का शानदार समापन
भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया समापन समारोह में हुए शामिल
छत्तीसगढ़ शासन खेलों को विशेष प्राथमिकता दे रही है, खिलाड़ी लगन के साथ कड़ी मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी- बाइचुंग भूटिया
आने वाले समय में ऐसी खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ी भी देश के लिए मेडल जीतकर लाएंगे- मंत्री श्री रामविचार नेताम
सरगुजा ओलम्पिक में सम्भाग के खिलाड़ियों को हुनर दिखाने का मिला मौका, आगे पारम्परिक खेलों को भी शामिल करने किया जाएगा प्रयास- मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
सम्भाग के सभी जिलों के दो हजार से अधिक प्रतिभागियों ने 12 खेल विधाओं में लिया हिस्सा, विजेता हुए पुरस्कृत

अम्बिकापुर 23 मार्च 2026/  सरगुजा ओलम्पिक 2026 के संभागस्तरीय प्रतियोगिताओं का शानदार समापन सोमवार को पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में हुआ। समापन समारोह में भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान, पद्मश्री एवं अर्जुन अवार्ड से सम्मानित श्री बाइचुंग भूटिया शामिल हुए। उन्होंने खिलाडियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं आज यहाँ सिक्किम से आप सभी खिलाड़ियों में जोश की भावना सिंचित करने आया हूं। आप सबको मैं एक ही मैसेज देना चाहता हूं कि आप लोग लगन के साथ कड़ी मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी।  मुझे खुशी है कि छत्तीसगढ़ शासन खेलों को विशेष प्राथमिकता दे रही है। इसका असर हमें जरूर दिखेगा और छत्तीसगढ़ के युवा खेलों में देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मैं भी ट्राइबल लड़का हूँ और सिक्किम के छोटे से गाँव से आता हूं। वहाँ से निकलकर मुझे भारत के लिए खेलने का मौका मिला है, यह मैटर नहीं करता कि आप कहां से हैं जबकि आपकी प्रतिभा और मेहनत आपको आगे लेकर जाती है। मुझे भरोसा है कि आने वाले समय मे छत्तीसगढ़ से भी बहुत से खिलाड़ी ओलम्पिक मेडल लेकर आएंगे और देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं, वहीं शासन प्रशासन को धन्यवाद दिया।

कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि किसी काम को पूरा करने में अगर पूरी जुनून, लगन और अनुशासन हो, तो निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। हमारी छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को अवसर दिया है, आज छत्तीसगढ़ के हर कोने से खिलाड़ी निकलकर आ रहे हैं। आपको जो प्लेटफार्म मिला है, इसका भरपूर उपयोग करें और आगे आएं। हमें गर्व होता है कि सरगुजा अंचल में ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जो राष्ट्रीय मंच पर अपना एक जलवा बिखेर चुके हैं। निश्चित ही आने वाले समय में भी इन खेलों के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ी भी देश के लिए मेडल जीतकर लाएंगे। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सरगुजा ओलम्पिक का सफल आयोजन आज यहां सम्पन्न हुआ। यह सरगुजा सम्भाग के खिलाडियों के लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर इस पूरे आयोजन में मिला है। उन्होंने कहा कि सरगुजा ओलम्पिक में 12 विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं हैं, हमारा प्रयास रहेगा कि आगामी आयोजन में सरगुजा जिले के अन्य पारम्परिक खेलों को भी इसमें शामिल किया जाए। उन्होंने सभी जिलों से आए खिलाडियों को बधाई दी तथा विजेता खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 26 मार्च से अब खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुरुआत होगा जिसमें रायपुर सहित बस्तर सरगुजा में भी खेल आयोजित होंगे।

कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक खेल श्रीमती तनुजा सलाम ने समापन समारोह में सरगुजा ओलम्पिक 2026 के पूरे आयोजन की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने सरगुजा ओलम्पिक के शानदार सफल आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, सरगुजा सम्भागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी एवं कोच उपस्थित रहे।

समापन समारोह में जशपुर एवं बलरामपुर के मध्य रस्साकशी का हुआ जबरदस्त मुकाबला-
समापन समारोह में जशपुर एवं बलरामपुर की महिला खिलाड़ियों के रस्साकशी का प्रदर्शनात्मक मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के प्रतिभागियों ने जीत के लिए ज़ोर लगाया, खींचा- तानी के बीच जशपुर की टीम विजेता रही। विजेता घोषित होने के साथ ही पूरा ग्राउण्ड तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

ये रहे विजेता-
बालिका वर्ग (17 वर्ष से कम आयुवर्ग)-   एथेलेटिक्स (100 मीटर) में जशपुर की रिया तिर्की, एथेलेटिक्स (200 मीटर) में कोरिया की सिमरन सिंह, एथेलेटिक्स (400 मीटर) में सूरजपुर की रिया, एथेलेटिक्स (लंबी कूद) में सरगुजा की महिला सिंह, एथेलेटिक्स (ऊंची कूद) में सूरजपुर की प्रियंका, एथेलेटिक्स (शॉटपुट) में सरगुजा की संध्या लकड़ा, एथेलेटिक्स (डिस्कस थ्रो) में बलरामपुर की कशिश, एथेलेटिक्स (जैवलिन थ्रो) में सूरजपुर की मोनिका राजवाड़े, एथेलेटिक्स (4 x100 मी रिले) में कोरिया के आस्था रीमा संगीता एवं प्रमिला, तीरंदाजी 30 मी एकल में सरगुजा की स्नेहा, तीरंदाजी 50 मी एकल में सरगुजा की स्नेहा, बैडमिंटन सिंगल में कोरिया की श्रद्धा, बैडमिंटन डबल में कोरिया की श्रद्धा घोष एवं देवाशी पटेल, कुश्ती 55 किग्रा में सरगुजा की सूर्यमणि, कुश्ती 62 किग्रा में सूरजपुर की सरस्वती, कुश्ती 68 किग्रा में सरगुजा की ज्योति पण्डो, कराते (42-47 किग्रा) में सरगुजा की दिव्या राजवाड़े एवं कराते (53-59 किग्रा) में  सरगुजा की संगीता सिंह विजेता रहीं।

महिला वर्ग (17 वर्ष से अधिक आयुवर्ग)-   एथेलेटिक्स (100 मीटर) में सूरजपुर की अंजू सिंह, एथेलेटिक्स (200 मीटर) में कोरिया की स्नेहा, एथेलेटिक्स (400 मीटर) में सूरजपुर की प्रज्ञा राजवाड़े, एथेलेटिक्स (लंबी कूद) में सरगुजा की धनजिला, एथेलेटिक्स (ऊंची कूद) में सूरजपुर की शांति, एथेलेटिक्स (शॉटपुट) में सरगुजा की उमा सिंह, एथेलेटिक्स (डिस्कस थ्रो) में बलरामपुर की कशिश, एथेलेटिक्स (जैवलिन थ्रो) में एमसीबी की अनिता, एथेलेटिक्स (4 x100 मी रिले) में सूरजपुर के अंजू प्रज्ञा शीतल कुमकुम, तीरंदाजी 30 मी एकल में सरगुजा की विनीता, तीरंदाजी 50 मी एकल में सरगुजा की विनीता, बैडमिंटन सिंगल में सरगुजा की आयुषी दिवान, बैडमिंटन डबल में सरगुजा की आयुषी दिवान एवं मीरा सिंघ, कुश्ती 55 किग्रा में जशपुर की रामेश्वरी नाग, कुश्ती 62 किग्रा में एमसीबी की सीमा सिंह, कुश्ती 68 किग्रा में जशपुर की निकिता तिर्की, कराते (55-61 किग्रा) में एमसीबी के राधना मार्को विजेता रहीं।

बालक वर्ग (17 वर्ष से कम आयुवर्ग)-   एथेलेटिक्स (100 मीटर) में जशपुर के गोविंद गुप्ता, एथेलेटिक्स (200 मीटर) में जशपुर के संयम खलखो, एथेलेटिक्स (400 मीटर) में कोरिया के यदुवंश राजवाड़े, एथेलेटिक्स (लंबी कूद) में बलरामपुर के अभिषेक कच्छप, एथेलेटिक्स (ऊंची कूद) में जशपुर के कुषणवीर, एथेलेटिक्स (शॉटपुट) में कोरिया के भविष्य सिंह, एथेलेटिक्स (डिस्कस थ्रो) में सरगुजा के अमोस एक्का, एथेलेटिक्स (जैवलिन थ्रो) में सरगुजा के उत्कर्ष एक्का, एथेलेटिक्स (4 x 100 मी रिले) में कोरिया के धर्मेंद्र इंद्रपाल राजकुमार ओमप्रकाश, तीरंदाजी 30 मी एकल में बलरामपुर के पवन सिंह, तीरंदाजी 50 मी एकल में बलरामपुर के संतोष कुमार, बैडमिंटन सिंगल में सरगुज़ा के करण मेहरा, बैडमिंटन डबल में सूरजपुर के रौनक़ एवं जसकीरत,  कुश्ती 57 किग्रा में बलरामपुर नरेंद्र कुमार, कुश्ती 65 किग्रा में बलरामपुर के आतिश यादव, कुश्ती 74 किग्रा में सरगुजा के अवनीश पांडेय, कराते (45-5प किग्रा) में बलरामपुर के रोशन कुमार एवं कराते (55-61 किग्रा) में  सरगुजा की चंद्रशेखर विजेता रहीं।

पुरूष वर्ग (17 वर्ष से अधिक आयुवर्ग)-   एथेलेटिक्स (100 मीटर) में एम.सी.बी. के टी.नाग उमेश्श्वर राव, एथेलेटिक्स (200 मीटर) में सरगुजा के अरूण कुमार, एथेलेटिक्स (400 मीटर) में जशपुर के विश्वनाथ तिग्गा, एथेलेटिक्स (लंबी कूद) में सूरजपुर के अश्विन कुमार, एथेलेटिक्स (ऊंची कूद) में एम.सी.बी. के आनंद कुमार, एथेलेटिक्स (शॉटपुट) में सूरजपुर के अंकित कुमार, एथेलेटिक्स (डिस्कस थ्रो) में जशपुर के आकाश, एथेलेटिक्स (जैवलिन थ्रो) में जशपुर के राहूल तिग्गा, एथेलेटिक्स (4 ग 100 मी रिले) में सूरजपुर के अश्विन कुमार, हिमांशु सिंह, अंकित कुमार, तेजपाल सिंह, तीरंदाजी 30 मी एकल में सरगुजा के बृजदेव सिंह, तीरंदाजी 50 मी एकल में सरगुजा के बृजदेव सिंह, बैडमिंटन सिंगल में सरगुज़ा के सार्थककांत थामस, बैडमिंटन डबल में सरगुज़ा के सार्थककांत थामस, एलिमन थामस, कुश्ती 57 किग्रा पुरूष में सूरजपुर के देवानंद जगत, कुश्ती 65 किग्रा पुरूष में सूरजपुर के प्रदीप, कुश्ती 74 किग्रा. पुरूष में सरगुज़ा के दीपक कुमार, कराते पुरूष 60-से 67 किग्रा पुरूष में आकाश सोनवानी। विजेता रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सरगुजा ओलम्पिक 2026
तीनदिवसीय संभागस्तरीय आयोजन का शानदार समापन
भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया समापन समारोह में हुए शामिल
छत्तीसगढ़ शासन खेलों को विशेष प्राथमिकता दे रही है, खिलाड़ी लगन के साथ कड़ी मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी- बाइचुंग भूटिया
आने वाले समय में ऐसी खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ी भी देश के लिए मेडल जीतकर लाएंगे- मंत्री श्री रामविचार नेताम
सरगुजा ओलम्पिक में सम्भाग के खिलाड़ियों को हुनर दिखाने का मिला मौका, आगे पारम्परिक खेलों को भी शामिल करने किया जाएगा प्रयास- मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
सम्भाग के सभी जिलों के दो हजार से अधिक प्रतिभागियों ने 12 खेल विधाओं में लिया हिस्सा, विजेता हुए पुरस्कृत

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

Cricket Live Score

Rashifal

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र