September 14, 2026 4:03 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

कृषि आदानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और कालाबाजारी रोकने हेतु जिला स्तरीय निरीक्षण दल गठित

अम्बिकापुर 07 अप्रैल 2026/   जिले में उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985, कीटनाशी अधिनियम 1968, नियम 1971, बीज नियंत्रण आदेश 1983, संशोधन आदेश 2014 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कृषि गुणवत्ता युक्त आदान सामग्री रासायनिक उर्वरक, जैव उर्वरक, कीटनाशक औषधि एवं बीज आदि समय पर उपलब्ध हो सके तथा समय-समय में आदान सामग्रियों की कालाबाजारी रोकने एवं विक्रय स्थलों (सहकारी/निजी) का निरीक्षण करने हेतु जिला स्तर पर निरीक्षण दल का गठन किया गया है।

उपसंचालक कृषि द्वारा जारी आदेशानुसार  सहायक संचालक कृषि श्री कुंवर साय पैकरा नोडल अधिकारी होंगे। वहीं अनविभागीय कृषि अधिकारी अम्बिकापुर श्री अम्ब्रोस टोप्पो, अनुविभागीय कृषि अधिकारी सीतापुर  श्रीमती अनिता एक्का सहायक नोडल अधिकारी होंगी। इसी प्रकार कार्यालय उप संचालक कृषि अम्बिकापुर के कृषि विकास अधिकारी श्री कृपा शंकर यादव  एवं श्री अजय बड़ा बीज, उर्वरक, एवं कीटनाशक निरीक्षक होंगे। कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अम्बिकापुर के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता एवं  एटीएम श्री विनोद पैकरा सदस्य होंगे। साथ ही निरीक्षण दल में कार्यालय अनुविभागीय कृषि अधिकारी अम्बिकापुर के वाहन चालक श्री धनबोध कुजुर एवं भृत्य श्री जीवन चन्द्र बड़ा की ड्यूटी लगाई गई।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें