September 14, 2026 4:05 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 9 अप्रैल को लुण्ड्रा में आयोजित किसान सम्मेलन में होंगे शामिल
जिले के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

अम्बिकापुर 07 अप्रैल 2026/   जिले में किसान सम्मेलन का आयोजन 9 अप्रैल 2026 को दोपहर 12ः00 बजे लुण्ड्रा विकासखण्ड में ग्राम पंचायत लुण्ड्रा के छत्रपति शिवाजी मिनी स्टेडियम में किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय किसान सम्मेलन तथा जिले के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिम जाति विकास कृषि विकास कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मछलीपालन पशुधन विकास विभाग मंत्री श्री रामविचार नेताम करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वित्त वाणिज्यिक कर आवास एवं पर्यावरण योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग एवं जिला प्रभारी मंत्री सरगुजा श्री ओपी चौधरी, पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास 20 सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद श्री चिंतामणी महाराज होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, गृह निर्माण मण्डल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, राज्य युवा आयोग अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष लुण्ड्रा श्रीमती कृष्णा पावले, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष लुण्ड्रा श्रीमती कंचन जायसवाल एवं लुण्ड्रा के सरपंच श्री सोमार साय होंगे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें