June 19, 2026 7:56 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

स्व-सहायता समूह की 80 महिलाओं का दल ‘दिशा-दर्शन’ भ्रमण कार्यक्रम के लिए गुमला रवाना
नगर निगम सभापति ने बस को दिखाई हरी झंडी, आजीविका के आधुनिक गुर सीखेंगी समूह दीदियां

अम्बिकापुर 10 अप्रैल 2026/  महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा मिशन सशक्तिकरण केंद्र के समन्वय से दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत आज जिले की स्व-सहायता समूहों की 80 महिलाओं और विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों का दल झारखंड राज्य के गुमला जिले के विकास भारतीय संस्थान विशुनपुर के लिए रवाना हुआ है। कलेक्ट्रेट परिसर से नगर निगम सभापति श्री हरिमन्दर सिंह टिन्नी ने भ्रमण बस को हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह के एक्सपोजर विजिट से महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है साथ ही अपने आजिविका गतिविधियों को बढ़ा सकती हैं। उन्होंने कहा कि अन्य क्षेत्रों में हो रहे सफल कार्यों को देखकर दीदियां अपने गांव और ब्लॉक में भी नए नवाचार कर सकेंगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

उद्यमिता और कौशल विकास पर रहेगा फोकस
जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास विभाग) श्री जे.आर. प्रधान ने बताया कि इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को पारंपरिक कार्यों से आगे बढ़ाकर व्यावसायिक गतिविधियों से जोड़ना है। गुमला प्रवास के दौरान समूह की दीदियां विभिन्न केंद्रों का अवलोकन कर निम्नलिखित उत्पादों के निर्माण की बारीकियां सीखेंगी , खाद्य प्रसंस्करण में अचार, पापड़, मसाला और दाल बड़ी का उच्च गुणवत्तापूर्ण निर्माण साथ ही नवाचार में मुखवास (माउथ फ्रेशनर), मोदक और विभिन्न प्रकार के लड्डू बनाने की तकनीकी।

विभागीय अधिकारियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम के दौरान विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी और संबंधित सुपरवाइजर उपस्थित रहे। भ्रमण पर रवाना हो रही महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनका कहना है कि वे वहां से नए हुनर सीखकर लौटेंगी और स्थानीय स्तर पर अपने समूहों के माध्यम से बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू कर आजिविका गतिविधियों को बेहतर बनाएंगी।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal