June 20, 2026 8:23 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

हरी खाद से खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर

सूरजपुर/29 अप्रैल 2026/ कृषि विभाग द्वारा किसानों को खेती में हरी खाद के उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और उत्पादन में सुधार लाने में मदद मिल सके। विभाग के अनुसार धान के खेतों में लगातार रासायनिक उर्वरकों के अधिक उपयोग से मिट्टी में लाभदायक सूक्ष्म जीवों की गतिविधियां कम हो रही हैं और मिट्टी की संरचना भी प्रभावित हो रही है।
               इस समस्या के समाधान के लिए किसानों को सन, ढैचा, उड़द, मूंग एवं लोबिया जैसी फसलों को हरी खाद के रूप में उगाने की सलाह दी गई है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार हरी खाद से 25 से 40 प्रतिशत तक पोषक तत्वों की पूर्ति हो जाती है, जिससे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होती है।
                जानकारी के अनुसार इन फसलों की बुवाई के 40-45 दिन बाद, फल आने से पहले ही उन्हें खेत में मिला दिया जाता है। इसके लिए प्रति हेक्टेयर 20 से 30 किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती है। धान की रोपाई से 40-50 दिन पहले इनकी बुवाई की जाती है और रोपाई से 5-7 दिन पूर्व खेत में मिलाया जाता है।
               हरी खाद के उपयोग से मिट्टी में जैविक पदार्थों की मात्रा बढ़ती है, साथ ही वातावरण से नाइट्रोजन का स्थिरीकरण होता है और मिट्टी के निचले स्तर से फास्फोरस एवं पोटाश का अवशोषण बेहतर होता है। इससे मृदा की उर्वरता और संरचना दोनों में सुधार होता है।
               कृषि विभाग द्वारा खरीफ फसल से पूर्व हरी खाद के बीज उपलब्ध कराने की भी पहल की जा रही है। इसके लिए क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के माध्यम से किसानों से मांग लेकर बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है।
              उप संचालक कृषि सुश्री संपदा पैकरा ने किसानों से अपील की है कि वे हरी खाद का उपयोग कर मिट्टी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं और टिकाऊ खेती को अपनाएं।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal