जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

’ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान’ में भागीदार बनने कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने लोगों से की अपील
उदयपुर के झिरमिट्टी में मिली लगभग 250 वर्ष पुरानी पाण्डु लिपि

अम्बिकापुर 29 अप्रैल 2026/   कलेक्टर एवं ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के जिला समिति के अध्यक्ष श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत सीईओ एवं समिति के सदस्य सचिव श्री विनय अग्रवाल के निर्देशन में जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने के लिए ‘ज्ञान भारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण‘ अभियान 15 मार्च से जारी है जो 15 जून तक चलेगा।

कलेक्टर श्री वसंत ने लोगों से प्राचीन पांडुलिपियों को नष्ट होने से बचाने के लिए चलाए जा रहे इस सर्वेक्षण अभियान में सहयोग प्रदान करने अपील की है। उन्होंने कागज, भोजपत्र, ताड़पत्र, कपड़े आदि  में हस्तलिखित सामग्रियों की जानकारी देने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्राचीन ज्ञान परंपरा को संरक्षित करने का ऐतिहासिक प्रयास है।

उदयपुर के झिरमिट्टी में मिली लगभग 250 वर्ष पुरानी पांडुलिपि-
अभियान अंतर्गत व्यापक सर्वेक्षण के दौरान उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम झिरमिट्टी में लगभग 250 वर्ष पुरानी हस्तलिखित पांडुलिपि प्राप्त हुई, जिनका डिजिटल संरक्षण ’ज्ञानभारतम’ एप के माध्यम से किया गया। मौके पर ही मोबाइल के जरिए पांडुलिपी की फोटो अपलोड कर उन्हें जिओ टैग किया गया।

अभियान के अंतर्गत सर्वेक्षण के दौरान जिले में मिली यह पांडुलिपि ग्राम झिरमिट्टी के निवासी श्री शैलेंद्र मिश्रा के घर से प्राप्त हुई। इसके बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि विवाह के पश्चात उनकी पत्नी श्रीमती रश्मि शुक्ला अपने मायके से इस पांडुलिपी को लेकर आयी थीं। ये मध्यप्रदेश के सतना जिला के कोठरी पोस्ट के ग्राम खटोला में रश्मि के पांच पीढ़ी पूर्व उनके पूर्वज स्वर्गीय श्री बलदेव शुक्ला के द्वारा लिखा गया है। शैलेंद्र बताते हैं कि मेरे ससुर श्री रमेश चंद्र शुक्ला ने इसके विषय में मुझे बताया कि यह रचना लगभग 1776 के आसपास की गई है। पूरी रचना अवधी में है, पांडुलिपि रामचरित मानस पर आधारित है, पांडुलिपि सुस्पष्ट एवं आकर्षक है। यद्यपि अत्यधिक पुरानी होने के कारण क्षतिग्रस्त हो चली है।  सर्वेक्षण दौरान संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शारदा अग्रवाल, जिला समिति के विशेषज्ञ सदस्य श्रीश मिश्र, सीईओ जनपद पंचायत उदयपुर श्री वेदप्रकाश गुप्ता, सहायक प्राध्यापक खेमकरण अहिरवार तथा सम्बंधित उपस्थित रहे। पांडुलिपि को जिओ टैग करने का कार्य श्रीश मिश्र द्वारा किया गया।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम ने सुलझाए लंबित प्रकरण, उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के तहत जगरनाथ राम को मिली 55 हजार से अधिक की छूट
एक वर्ष से लंबित अमानत राशि का हुआ भुगतान, फोरम ने देरी पर अधिकारियों को दी हिदायत

सुशासन तिहार-2026
सरगुजा जिले में 1 मई से शुरू होंगें ’’जन समस्या निवारण शिविर’’, 10 जून तक पूरे जिले में 30 शिविर होंगे आयोजित
पहले दिन अम्बिकापुर के बरकेला में 25 ग्राम पंचायतों के लिए लगेगा शिविर, आमजनों की शिकायतों का होगा निराकरण, शासकीय योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

नीट-यूजी 2026 निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा आयोजन के लिए कलेक्टर ने ली बैठक
संवेदनशील मामलों में बरतें पूरी सतर्कता, सुरक्षा  व्यवस्था को लेकर रहे पैनी नजर-कलेक्टर श्री वसंत
अम्बिकापुर के 12 केंद्रों में शामिल होंगे 4939 परीक्षार्थी
3 मई को दोपहर 2 से 5 बजे शाम तक आयोजित होगी परीक्षा
परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र स्थल एवं समय का रखे विशेष ध्यान

Cricket Live Score

Rashifal

सुशासन तिहार-2026ः सरगुजा जिले में 1 मई से 10 जून तक आयोजित होंगे ’’जन समस्या निवारण शिविर’’
कलेक्टर ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम, विकासखण्डवार नियुक्त किए गए प्रभारी अधिकारी
आमजनों की शिकायतों का होगा निराकरण, शासकीय योजनाओं की दी जाएगी जानकारी