June 20, 2026 6:10 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सफलता की कहानी
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से नरेश का 32 हजार से अधिक का बकाया बिजली बिल माफ
जिले के 62 हजार से अधिक ग्रामीण उपभोक्ता को 28.06 करोड़ रुपए से अधिक की मिली छूट

अम्बिकापुर 29 अप्रैल 2026/   प्रदेश सरकार की जनहितैषी प्राथमिकताओं के चलते श्मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजनाश् आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत थोर के शांतिपारा निवासी श्री नरेश के लिए यह योजना किसी बड़े संबल से कम साबित नहीं हुई, जिनका 47 हजार रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया था।

32 हजार रुपये से अधिक की मिली छूट
हितग्राही नरेश ने बताया कि लंबे समय से बिजली बिल जमा न हो पाने के कारण उन पर लगभग 47,854 रुपये का भारी-भरकम बोझ आ गया था। इतनी बड़ी राशि एक साथ चुका पाना उनके लिए नामुमकिन सा था। मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के तहत उन्हें 32,740 रुपए की बड़ी छूट मिली। जिस पर नरेश ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, ष्इतने बड़े बकाया बिजली बिल से मुझे मुक्ति मिली है, इसके लिए मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  और विद्युत विभाग को हृदय से धन्यवाद देता हूँ।

ग्रामीण क्षेत्र में करोड़ों का सरचार्ज माफ
सरगुजा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत उपभोक्ताओं को व्यापक स्तर पर लाभ पहुँचाया जा रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जिले के ग्रामीण अंचल में कुल उपभोक्ता 1,07,287 हैं,जिसमे से कुल 62175 उपभोक्ता मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना 2026 हेतु पात्र उपभोक्ता हैं । बिजली बिल का कुल बकाया राशि 91.88 करोड़ रुपए से अधिक का है, जिले में अब तक कुल 28.06 करोड़ रुपए से अधिक की राशि श्वेव ऑफश् (छूट) के रूप में उपभोक्ताओं को दी गई है। कुल बकाया में से 43.11 करोड़ की राशि सरचार्ज के रूप में थी, जिसे योजना के तहत व्यवस्थित कर उपभोक्ताओं को केवल 20.70 करोड़ की भुगतान योग्य राशि का विकल्प दिया गया है।

अंतिम छोर के व्यक्ति को मिल रहा लाभ
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार, योजना का उद्देश्य उन उपभोक्ताओं को मुख्यधारा में वापस लाना है जो भारी जुर्माने और सरचार्ज के कारण बिल जमा नहीं कर पा रहे थे। सरगुजा जिले में 62175 उपभोक्ता से अधिक इस योजना के दायरे में आ रहे हैं, जिससे न केवल शासन के राजस्व में सुधार हो रहा है, बल्कि आम नागरिकों को भी मानसिक और आर्थिक तनाव से मुक्ति मिल रही है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal