June 20, 2026 10:29 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

खाद्य सुरक्षा पर बड़ी कार्रवाई एक्सपायरी सामग्री जब्त, 1.08 लाख रुपये का वसूला जुर्माना

अम्बिकापुर 30 अप्रैल 2026/  कलेक्टर श्री अजित बसंत के निर्देशानुसार संभाग मुख्यालय में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु संयुक्त टीम द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य विभाग के नोडल अधिकारी श्री नितेश मिश्रा के नेतृत्व में तहसीलदार एवं नगर निगम की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों में आकस्मिक निरीक्षण कर कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान नया बस स्टैंड स्थित शिवम् डेली नीड्स (प्रोप्राइटर रमेश गुप्ता) में एक्सपायरी खाद्य सामग्री विक्रय किए जाने की शिकायत सही पाई गई। मौके पर लगभग 2.50 लाख रुपये मूल्य की एक्सपायरी सामग्री बरामद हुई, जिसे तत्काल नष्ट कराया गया। संबंधित प्रतिष्ठान पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया तथा प्रकरण दर्ज कर विक्रय पर रोक लगाई गई।

इसके पश्चात टीम द्वारा पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में भी निरीक्षण किया गया, जहां महामाया भोजनालय में गंदगी पाए जाने पर 10 हजार रुपये, शिवम स्वीट्स में 5 हजार रुपये, मंगली भोजनालय में 5 हजार रुपये, शिवम् भोजनालय में 3 हजार रुपये, सुदामा होटल में 10 हजार रुपये तथा मिश्रा स्वीट्स (गुदरी) में 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

प्रतापपुर चौक स्थित रुचिवन में शाकाहारी एवं मांसाहारी खाद्य पदार्थ एक साथ पाए जाने पर 20 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। पूरी कार्रवाई के दौरान कुल 1 लाख 8 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही रुचिवन एवं शिवम् डेली नीड्स के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

जिला प्रशासन ने खाद्य व्यवसाय संचालकों को साफ-सफाई एवं खाद्य गुणवत्ता के मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं तथा आमजन से भी संदिग्ध खाद्य सामग्री की जानकारी प्रशासन को देने की अपील की है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal