June 20, 2026 10:29 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सुशासन तिहार-2026
सरगुजा जिले में 1 मई से शुरू होंगें ’’जन समस्या निवारण शिविर’’, 10 जून तक पूरे जिले में 30 शिविर होंगे आयोजित
पहले दिन अम्बिकापुर के बरकेला में 25 ग्राम पंचायतों के लिए लगेगा शिविर, आमजनों की शिकायतों का होगा निराकरण, शासकीय योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

अम्बिकापुर 30 अप्रैल 2026/  छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार “सुशासन तिहार-2026“ अंतर्गत 01 मई 2026 से 10 जून 2026 तक “जन समस्या निवारण शिविर“ का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले में कुल 30 क्लस्टर में शिविर आयोजित होंगे, जिसमें सभी विकासखण्डों में 24 एवं नगरीय क्षेत्र में 6 शिविर होंगे। इन शिविरों में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी एवं शासकीय योजनाओं के प्रति व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित की जाएगी। हितग्राहीमूलक योजनाओं के आवेदन पत्र/प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे एवं आवेदन (मांग/शिकायत) लिए जाएंगे।

पहले दिन बरकेला में होगा शिविर-
जनसमस्या निवारण शिविर के पहले दिन 01 मई को विकासखण्ड अम्बिकापुर अंतर्गत बरकेला (सखौली आम का बगीचा) में शिविर होगा। जिसमें 25 ग्राम पंचायतों कांतिप्रकाशपुर, श्रीगढ़, बधियाचुआं, मानिकप्रकाशपुर, कंठी, करजी, सोहगा, बरटिकरा, शिवपुर, बकालो, खाला, कतकालो, सखौली, कुबेरपुर, आमादरहा, मोहनपुर, तिहपटरा, रेवापुर, पोड़िपा, दरिमा, कोटेया, छिन्दकालो, लिबरा, करेया, महुआटिकरा के ग्रामीण अपने मांगो एवं शिकायतों सम्बन्धी आवेदन देंगे।  शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अम्बिकापुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अम्बिकापुर होंगे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal