जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, स्वर्गीय विवेक अंधारे को दी श्रद्धांजलि

अम्बिकापुर 01 मई 2026/  प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निज सहायक श्री दीपक अंधारे के चचेरे भाई एवं बंदरचुआ, कुनकुरी निवासी श्री जोगेश्वर अंधारे के सुपुत्र स्वर्गीय श्री विवेक अंधारे के निधन उपरांत आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया। मंत्री श्री अग्रवाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय श्री विवेक अंधारे का अल्पायु में असामयिक निधन अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदय विदारक है। उन्होंने कहा कि ऐसी अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन सभी को मिलकर परिवार का संबल बनना चाहिए। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। दशगात्र कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों ने दिवंगत के व्यक्तित्व और उनके सरल स्वभाव को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

– कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की उपस्थिति में समस्याओं का किया गया निराकरण

– आवेदन का तत्काल निराकरण कर, आदित्य को प्रदाय किया गया मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

– सुशासन तिहार अंतर्गत कुल 437 आवेदन हुए प्राप्त

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

– कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की उपस्थिति में समस्याओं का किया गया निराकरण

– आवेदन का तत्काल निराकरण कर, आदित्य को प्रदाय किया गया मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

– सुशासन तिहार अंतर्गत कुल 437 आवेदन हुए प्राप्त

जनगणना 2027 प्रथम चरण में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना प्रारंभ
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत आमदरहा में जनगणना कार्यों का किया निरीक्षण
अनाधिकृत व्यक्तियों को गोपनीय जानकारी देने से बचें नागरिक – कलेक्टर श्री वसंत
गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए सर्वे टीम को दिए निर्देश