September 19, 2026 2:36 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

कार्य में उदासीनता एवं लापरवाही पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुन्नी के स्वीपर शिवरात्र तिर्की निलंबित

अम्बिकापुर 01 मई 2026/  कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा बीते 02 अप्रैल 2026 को  विकासखण्ड लखनपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुन्नी  का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान स्वीपर श्री शिवरात्र तिर्की अपने कार्य से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाये गये एवं अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतना पाया गया। इस संबंध में कलेक्टर श्री वसंत के निर्देशानुसार उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिसका जवाब प्रेषित नहीं किया गया। जवाब अप्राप्त होने के कारण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जांच दल गठित कर जांच करायी गयी, जांच प्रतिवेदन अनुसार यह पाया गया कि शिवरात्र प्राथमिक स्वा. केन्द्र कुन्नी में दैनिक उपस्थिति दर्ज कर संस्था से नदारद रहते हैं। उन्हें इस संबंध में कई बार चेतावनी एवं समझाइश दी गयी थी।  कार्य में सुधार नहीं आने के कारण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा आदेश जारी किया गया। जिसमें शिवरात्र तिर्की को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर  मुख्यालय विकासखण्ड बतौली के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बटईकेला निर्धारित किया गया है। श्री शिवरात्र तिर्की को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें