जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

ग्राम सिलमा में जन चैपाल के बाद मुख्यमंत्री श्री साय ने हितग्राहियों के साथ किया भोजन, महिलाओं ने साझा की आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानियां
मुख्यमंत्री ने महिलाओं की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया

अम्बिकापुर 04 मई 2026/   सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हितग्राहियों के साथ आत्मीय माहौल में दोपहर का भोजन किया। मुख्यमंत्री की थाली में सरगुजा अंचल के पारंपरिक एवं शुद्ध ग्रामीण परिवेश के स्थानीय व्यंजन परोसे गए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीण महिलाओं से संवाद कर उनकी जीवन यात्रा और सफलता की कहानियां सुनीं।

थाली में परोसा गया ’छत्तीसगढ़ी स्वाद’
मुख्यमंत्री के आगमन पर शांतिपारा के ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। निरीक्षण के बाद श्री साय ने हितग्राहियों के साथ दोपहर का भोजन किया। मुख्यमंत्री की थाली में शुद्ध ग्रामीण परिवेश और सरगुजा की माटी की खुशबू बिखेरते व्यंजन परोसे गए थे, जिनमें शामिल मुख्य आहार में गरमा-गरम चावल, दाल और हाथ की बनी रोटियां। स्वाद से भरपूर प्याज भाजी, चटपटा कटहल, कुरकुरा करेला भुजिया और सेहतमंद लौकी की सब्जी। गर्मी के मौसम को देखते हुए आम का पना और तीखी-मिठ्ठी आम की चटनी ने भोजन के स्वाद को दोगुना कर दिया। मुख्यमंत्री ने भोजन की सराहना करते हुए कहा कि गांव के घर में बना यह सादा भोजन किसी भी छप्पन भोग से कहीं अधिक सुखद है।
    
भोजन की मेज पर साझा हुए ’सुशासन’ के अनुभव
भोजन के दौरान मुख्यमंत्री और ग्रामीणों के अनौपचारिक चर्चा के बीच हितग्राहियों ने अपने मन की बात मुख्यमंत्री को बताया कि कैसे शासन की विभिन्न योजनाओं से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

इस दौरान ग्राम पोपरेंगा की हितग्राही प्यारी चैहान ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे वर्ष 2014 से स्व-सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। समूह से छोटे-छोटे ऋण लेकर उन्होंने सिलाई कार्य शुरू किया, सिलाई मशीन खरीदी और धीरे-धीरे अपना छोटा व्यवसाय स्थापित किया। उन्होंने बताया कि 30 हजार रुपये का ऋण लेकर उन्होंने कार्य प्रारंभ किया, जिसमें से 25 हजार रुपये चुका चुकी हैं। वर्तमान में वे सिलाई कार्य से प्रतिमाह 4 से 5 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर रही हैं। मुख्यमंत्री से मुलाकात और उनके साथ भोजन करने के अवसर को उन्होंने अपने जीवन का सौभाग्यपूर्ण क्षण बताया।

इसी प्रकार ग्राम कुनकुरीकला की पुष्पा पैंकरा ने बताया कि वे महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग कर सब्जी-भाजी का छोटा व्यवसाय संचालित कर रही हैं। इस आय से वे अपने परिवार का भरण-पोषण एवं बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने की दिशा प्रदान कर रही है।

पुष्पा पैंकरा ने मुख्यमंत्री से हुए संवाद के बताया कि मुख्यमंत्री ने योजना के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी ली और हितग्राहियों के अनुभवों को गंभीरता से सुना। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ भोजन करने के अनुभव को अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि हितग्राही मूलक योजनाओं से प्रदेश की ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने महिलाओं की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

ग्राम पंचायत उमापुर में आयोजित सुशासन शिविर में क्षेत्रवासियों ने दस्तक, 278 आवेदन हुए प्राप्त

-जनता व प्रशासन के बीच सेतु बना सुशासन शिविर – श्री भूलन सिंह मरावी

– प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ शिविर

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने शिव मंदिर जीर्णोद्धार व संत कबीर मंदिर निर्माण का किया भूमिपूजन
मंत्री श्री अग्रवाल ने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
संत कबीरदास जी का समरसता, समानता और कर्म पर आधारित संदेश आज भी प्रासंगिक-श्री अग्रवाल

कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न
मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य में प्रगति की समीक्षा’समय-सीमा में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जनगणना कार्य में गंभीरता नहीं लेने पर पूर्व बतौली तहसीलदार को नोटिस जारी करने दिए निर्देश
जनसमस्या निवारण शिविरों में मिले आवेदनों का समय- सीमा में निराकरण कर विभाग हितग्राहियों को सूचित करें- कलेक्टर श्री वसंत
अवैध अतिक्रमण एवं तालाब के किनारे हो रहे नवीन अतिक्रमण पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए

ग्राम सिलमा में जन चैपाल के बाद मुख्यमंत्री श्री साय ने हितग्राहियों के साथ किया भोजन, महिलाओं ने साझा की आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानियां
मुख्यमंत्री ने महिलाओं की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया

Cricket Live Score

Rashifal

सफलता की कहानी
सुशासन तिहार 2026 संवाद से समाधान तक
सखौली के शिव कुमार दुबे को मिला वृद्धावस्था पेंशन का सहारा, अब सम्मान से बीतेगा जीवन
जन समस्या निवारण शिविर में मांग आवेदन का त्वरित हुआ निराकरण