June 22, 2026 8:31 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर अम्बिकापुर में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया 01 जून से होगी प्रारंभ

अम्बिकापुर 04 मई 2026/  आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर अम्बिकापुर मे वर्ष 2026-27 हेतु 13 रिक्त सीटों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 01 जून से प्रारंभ होगी। प्रवेश पंजीयन फार्म कन्या क्रीड़ा परिसर छात्रावास अम्बिकापुर में 01 जून से 18 जून 2026 तक कार्यालयीन अवधी में प्राप्त कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उत्तीर्ण कक्षा की अंकसूची, जाति प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। पंजीकृत मिडिल स्कूल की छात्राएं 24 जून एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल की छात्राएं 25 जून को कन्या क्रीड़ा परिसर अम्बिकापुर में उपस्थित होंगे। चयन प्रक्रिया प्रातः 07ः00 से प्रारम्भ होगी। चयन मेरिट के अधार पर होगा मेरिट सूची का प्रकाशन 01 जुलाई को मध्यान्ह पश्चात होगी। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग की छात्राओं को कक्षा 6 वीं हेतु आयु 11 वर्ष तथा 9 वीं हेतु आयु 14 वर्ष होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में उछाल, शरीर का उपरी भाग मोडना, 50/100 मी. दौड़, सिट-अप 10/15 सेकेण्ड, पुश-अप 10/15 सेकेण्ड, बाल थ्रो, लेग रेसिंग, स्टैडिंग ब्राण्ड जम्प- 10 सेमी., 400-800 मी. दौड़ (सहन शक्ति परीक्षण), शटल रन (10×3) शामिल है। चयन प्रक्रिया हेतु खेल मैदान में स्पोर्ट्सकीट (टी शर्ट, नीकर तथा जूता) में प्रातः 07ः00 बजे से 11ः00 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य है। चयनित छात्राओं को प्रातः 06ः00 बजे से 08ः30 तक एवं सायं 04ः30 बजे से सूर्यास्त तक खेल के मैदान में अभ्यास करना अनिवार्य होगा। चयनित छात्राओं को प्रतिदिन प्रातः 10ः00 बजे से 04ः15 बजे तक शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अम्बिकापुर में अध्ययन हेतु उपस्थित होना अनिवार्य होगा।  उन्होंने बताया कि कन्या क्रीड़ा परिसर में प्रवेशित छात्राओं को निःशुल्क आवास, भोजन, गणवेश, ट्रैकसूट, जूता आदि प्रदाय किया जाएगा। खिलाड़ी छात्राओं को प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी। विस्तृत जानकारी हेतु वरिष्ठ कोच क्रीड़ा परिसर अम्बिकापुर से माबाईल नम्बर 9669420504 एवं अधिक्षीका क्रीड़ा परिसर अम्बिकापुर से मोबाईल नम्बर 8871288554 से कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal