सूरजपुर/ 06 मार्च 2026/ ग्राम जोबगा, तहसील सूरजपुर में गायत्री भूमिगत परियोजना के लिए अधिग्रहित भूमि के बदले प्रभावित भू-स्वामियों के पुनर्वास एवं रोजगार के मुद्दे पर जिला स्तरीय पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना समिति की बैठक 8 मई 2026 को शाम 4ः00 बजे जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।
यह बैठक कोल इंडिया पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना नीति 2012 के तहत गठित समिति द्वारा आयोजित की जा रही है।






































































































