June 22, 2026 7:48 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सही दवा, शुद्ध आहार अभियानः सरगुजा में नारकोटिक औषधियों की सघन जांच, अनियमितता पर कार्यवाही

अम्बिकापुर 05 मई 2026/  छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार तथा नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ एवं कलेक्टर सरगुजा के आदेशानुसार जिले में 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक 15 दिवसीय सघन जांच अभियान सही दवा, शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार के तहत लगातार निरीक्षण कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 04 एवं 05 मई 2026 को सरगुजा जिले के 09 थोक औषधि प्रतिष्ठानों एवं 07 फुटकर औषधि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थोक प्रतिष्ठानों में नारकोटिक औषधियों के स्टॉक तथा उनके क्रय-विक्रय से संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान कुछ थोक प्रतिष्ठानों द्वारा प्रस्तुत ऐसे विक्रय बिल पाए गए, जो अन्य जिलों से संबंधित थे। इन मामलों को संबंधित जिलों को सूचित करते हुए अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया है। साथ ही सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे प्रति माह नियमित रूप से नारकोटिक औषधियों के क्रय-विक्रय अभिलेख कार्यालय में प्रस्तुत करें, ताकि नशीली दवाओं के अवैध उपयोग एवं बिक्री पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। निरीक्षण के दौरान एक फर्म में नशीली दवाओं के क्रय-विक्रय अभिलेखों में अनियमितता पाई गई। उक्त फर्म के विरुद्ध औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यवाही में संयुक्त टीम के रूप में सहायक औषधि नियंत्रक श्री किशोर ठाकुर, औषधि निरीक्षक श्री अनिल पैंकरा एवं औषधि निरीक्षक श्री अमरेश कुमार तिर्की शामिल रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal