September 20, 2026 10:36 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

15 मई से शुरू होगा 21 दिवसीय जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

अम्बिकापुर 12 मई 2026/  जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर इस वर्ष 15 मई 2026 से प्रारंभ होगा। 21 दिवसीय इस निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर का औपचारिक उद्घाटन 15 मई को शाम 4ः30 बजे गांधी स्टेडियम के बास्केटबॉल कोर्ट में किया जाएगा।

खेल शिविर के सफल संचालन को लेकर कलेक्टर के मार्गदर्शन में 12 मई को एलेक्स भवन कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशिक्षण शिविर की व्यवस्थाओं एवं संचालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्री रामकुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में जूनियर एवं सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। शिविर के दौरान प्रतिदिन प्रातः 6ः30 बजे से 8ः00 बजे तक तथा सायंकाल 5ः30 बजे से 7ः00 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रतिभागियों को निःशुल्क प्रशिक्षण के साथ प्रमाण पत्र एवं प्रतिदिन पौष्टिक आहार जैसे चना, गुड़, मूंगफली एवं मूंग उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक शनिवार को सामूहिक क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन भी किया जाएगा।

प्रशिक्षण शिविर में फुटबॉल, शतरंज, कबड्डी, व्हॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, ताइक्वाण्डो एवं कराते का प्रशिक्षण गांधी स्टेडियम परिसर अम्बिकापुर में आयोजित होगा। वहीं हैंडबॉल, हॉकी एवं ताइक्वाण्डो का प्रशिक्षण पी.जी. कॉलेज मैदान परिसर में तथा ताइक्वाण्डो का प्रशिक्षण पुलिस लाइन स्थित ताइक्वाण्डो क्लब में प्रदान किया जाएगा।

बैठक में विभिन्न खेल संघों एवं प्रशिक्षकों ने भाग लिया। इसमें कोच श्री देवेन्द्र कुमार सिन्हा, बैडमिंटन प्रशिक्षक श्री पवनीत सिंह गिल एवं श्री नीरज सिन्हा, कबड्डी संघ से श्री आकाश गुप्ता एवं सुश्री प्रिया जायसवाल, शतरंज संघ से श्री शेष रतन जायसवाल, व्हॉलीबॉल संघ से श्री राकेश मिश्रा, श्री आकाश कश्यप एवं श्री प्रदीप सिंह, बास्केटबॉल संघ से श्री राजेश प्रताप सिंह, फुटबॉल प्रशिक्षक श्री उम्बुलन संगा, नेटबॉल संघ से सुश्री खुशबू गुप्ता एवं श्री रजत सिंह, टेबल टेनिस प्रशिक्षक श्री अनमोल बारी, ताइक्वाण्डो प्रशिक्षक सुश्री लीला, मलखम्भ संघ से श्री कमलेश्वर सिंह तथा तीरंदाजी कोच श्री राहुल सोनकर उपस्थित रहे।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने नगर के अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने हेतु प्रेरित करने की अपील की है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें