August 6, 2026 5:06 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

’’9 किमी पीठ पर लादकर सास को पेंशन दिलाने ले जाने” संबंधी समाचार भ्रामक, जांच में तथ्य गलत पाए गए
बैंक मित्र घर-घर पहुंचकर पेंशन भुगतान एवं बैंकिंग सम्बन्धी समस्या का कर रहे हैं समाधान
बैंक द्वारा हितग्राही सोमारी का ई-केवाईसी एवं मोबाइल नम्बर किया गया लिंक, पूर्व की भांति अब गांव में ही पेंशन भुगतान की सुविधा होगी प्राप्त

अम्बिकापुर 24 मई 2026/  स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशित खबर “पेंशन के लिए सास को 9 किमी पीठ पर लादकर ले गई बहू” के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा जांच के निर्देश दिए गए थे। जांच में समाचार पत्र में प्रकाशित तथ्य भ्रामक एवं गलत पाए गए हैं। जांच प्रतिवेदन के अनुसार हितग्राही सोमारी जनपद पंचायत मैनपाट के ग्राम जंगलपारा (कुनिया) निवासी हैं तथा उनके घर से संबंधित बैंक की दूरी लगभग 3 किलोमीटर है, जबकि समाचार में 9 किलोमीटर दूरी बताई गई थी। हितग्राही की बहू सुखमनिया द्वारा पहली बार अपनी सास को पीठ पर लादकर बैंक ले जाया गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हितग्राही सोमारी का खाता सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, नर्मदापुर शाखा मैनपाट में संचालित है तथा उन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत विगत लगभग 6 वर्षों से 500 रुपये प्रतिमाह वृद्धा पेंशन प्राप्त हो रही है। बैंक मित्र द्वारा प्रत्येक माह गांव में जाकर 40 से 50 हितग्राहियों को भुगतान किया जाता है । सोमारी का भी उनके द्वारा गांव में ही जनवरी 2026 तक भुगतान किया गया था । इसके बाद 5 वर्ष पूर्ण होने से बैंक के नियमों के अनुसार बैंक खाते में ई केव्हाईसी कराया जाना अनिवार्य है । ई केव्हाईसी नहीं कराए जाने से हितग्राही का बैंक अकाउंट डेबिट फ्रीज हो गया था, जिससे बैंक मित्र के द्वारा उसका भुगतान अपने पास उपलब्ध डिवाइस में फिंगर स्कैन नहीं ले पाने के कारण नहीं किया जा सका ।
जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि यदि परिवार के सदस्यों द्वारा पूर्व में ग्राम पंचायत सचिव, बैंक मित्र अथवा बैंक कर्मचारियों को जानकारी दी जाती, तो वृद्ध महिला को बैंक आने की आवश्यकता नहीं पड़ती। बैंक प्रबंधन द्वारा बैंक कर्मी के माध्यम से गांव में ही आकर ई केव्हाईसी कर दिया जाता। परन्तु इसके विपरीत हितग्राही खुद ही 3 किमी चलकर बैंक पहुंची एवं अपना ईकेव्हाइसी करवाया। साथ ही हितग्राही का मोबाइल नंबर खाते से लिंक एवं  फिंगर प्रिंट सत्यापन करवाया गया है।
ई- केव्हाइसी होने के उपरांत सोमारी को पेंशन की राशि प्राप्त हो चुकी है और अब पहले की भांति पुनः सोमारी को गांव में ही भुगतान की सुविधा प्राप्त होगी। पूर्व में भी हितग्राही को गांव में ही बैंक मित्र तपेश कुमार के द्वारा यह सुविधा दी जा रही थी।

इसी कड़ी में जनपद पंचायत मैनपाट द्वारा सभी सचिवों, रोजगार सहायकों एवं एनआरएलएम कैडर को निर्देशित किया गया है, कि ऐसे हितग्राहियों की पहचान कर बैंक एवं बैंक मित्रों से समन्वय स्थापित करें, जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर हितग्राहियों को बैंक तक पहुंचाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया नर्मदापुर शाखा अंतर्गत कुल 08 बैंक मित्र कार्यरत हैं, जो विभिन्न गांवों में घर-घर जाकर पेंशन एवं अन्य योजनाओं का भुगतान करते हैं। वर्तमान स्थिति को देखते हुए सभी बैंक मित्रों को वृद्ध हितग्राहियों की ग्रामवार सूची उपलब्ध कराई गई है तथा उन्हें घर पहुंचकर बैंक संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में किसी भी हितग्राही को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें