अम्बिकापुर 02 जुलाई 2026/ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री बाल भविष्य योजना अंतर्गत संचालित प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर शैक्षणिक सत्र 2026-27 के कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं में अध्यापन सह कोचिंग कार्य हेतु फैकल्टी की व्यवस्था के लिए पंजीकृत कोचिंग संस्थाओं से ऑनलाईन “रूचि की अभिव्यक्ति‘‘ का प्रस्ताव आमंत्रित किया गया था। जिसमें ”वित्तीय प्रस्ताव-भाग तीन FB-1 (तृतीय लिफाफा हेतु)” निर्धारित फॉर्मेट में आंशिक संशोधन किया गया है। अधिक जानकारी के लिए जिले की वेबसाइट www.surguja.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।


































































































