September 20, 2026 5:45 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

जिला पंचायत की सामान्य सभा में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा, जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की रखीं समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में कार्यवाही करने दिए गए निर्देश

अम्बिकापुर 23 जुलाई 2026/  जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा की गई।  बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं, जिनके निराकरण हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने जिले में आश्रम-छात्रावासों की व्यवस्था एवं सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी, उन्होंने बताया कि बच्चों को नियमित मेनू के अनुसार भोजन दिया जा रहा है। इस दौरान सिंचाई परियोजनाओं के भू-अर्जन के विचाराधीन प्रकरणों पर भी चर्चा की गई। लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने जिले में  पीएम जनमन अंतर्गत सड़कों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा लापरवाही करने वाले ठेकेदारों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो ने जिले में नहरों की स्थिति में सुधार के निर्देश दिए।बैठक में कृषि विभाग द्वारा खाद दुकानों पर अनियमितता पर कार्यवाही के संबंध मे बताया गया तथा सभी समितियों मे खाद की उपलब्धता की जानकारी सदस्यों को दी गई। इस दौरान वाटरशेड योजना अंतर्गत चल रहे कार्यों की जानकारी दी गई। मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य पालन तालाबों के आबंटन प्रक्रिया पर चर्चा की गई। बैठक में खाद्य विभाग द्वारा राशन वितरण के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका, कार्यकर्ता की उपस्थिति,  पोषण आहार वितरण, बच्चों की उपस्थिति पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत गार्बेज रिक्शा खरीदी ळमड के माध्यम से की जा रही है। बिहान में पीआरपी, सीआरपी की शिकायतों पर कार्यवाही में विशेष ध्यान देने कहा गया।आयुष विभाग द्वारा आबंटित बजट पर दवा क्रय की जानकारी दी गई, लखनपुर में आयुर्वेदिक अस्पताल हेतु प्रस्ताव शासन को भेजने  कहा गया। विकसित भारत जी राम जी की जानकारी देते हुए वर्तमान में किए जा रहे कार्यों की स्वीकृति के तहत विद्यालयों में प्राथमिकता से बालिका शौचालय , ग्राम पंचायतों में मुक्तिधाम निर्माण, डिफेन्ड बोर वेल रिचार्ज के संबंध मे बताया गया।बैठक में  प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सरगुजा के अल्प वर्षा क्षेत्र में किसानों को बीमा कराने प्रोत्साहित करने की अपील सभी से की गई।
बैठक में अन्य विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई, इस दौरान विभागीय योजनाओं की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह, उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव एवं सदस्यगण, उपवनमण्डलाधिकारी अम्बिकापुर सुश्री श्वेता कम्बोज, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती  नेहा सिंह, उपसंचालक पंचायत श्रीमती ऋतु साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें