September 20, 2026 6:38 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में CIA Portal लागू करने की पहल, सतत आंतरिक मूल्यांकन होगा डिजिटल, पारदर्शी एवं समयबद्ध

अम्बिकापुर 23 जुलाई 2026/  राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय (एसजीजीवी), सरगुजा द्वारा विश्वविद्यालय के शिक्षण विभागों (UTD) एवं संघटक महाविद्यालयों में सतत आंतरिक मूल्यांकन (Continuous Internal Assessment-CIA) को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से समर्पित (Continuous Internal Assessment-CIA) लागू करने की पहल की गई है। इस संबंध में बुधवार को विश्वविद्यालय में हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्रशासनिक अधिकारी, विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों के विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्य शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान विभाग के सह-प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. रेशमलाल प्रधान ने स्वागत उद्बोधन के साथ किया। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत सतत आंतरिक मूल्यांकन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि CIA Portal  के माध्यम से विद्यार्थियों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय-तीनों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा मूल्यांकन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सुगम एवं समयबद्ध होगी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए  कुलपति ने CIA Portal  को विश्वविद्यालय की डिजिटल शैक्षणिक व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली सतत आंतरिक मूल्यांकन को अधिक व्यवस्थित, विद्यार्थी-केंद्रित एवं पारदर्शी बनाएगी। उन्होंने बताया कि सरगुजा संभाग के अधिकांश विद्यार्थी दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों से आते हैं, जहां भौगोलिक परिस्थितियों के कारण कई बार निर्धारित समय पर ब्प्। परीक्षाओं में शामिल होना अथवा समय पर अंक उपलब्ध कराना चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में यह पोर्टल विद्यार्थियों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पूरी प्रक्रिया को सरल एवं समयबद्ध बनाएगा।
CIA Portal  के सफल क्रियान्वयन के लिए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय एवं के.आर. टेक्निकल कॉलेज, अंबिकापुर के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU संपादित किया गया है। इस अवसर पर के.आर. टेक्निकल कॉलेज के डॉ. रितेश वर्मा ने पोर्टल की कार्यप्रणाली का विस्तृत प्रदर्शन प्रस्तुत करते हुए इसके संचालन, उपयोगिता एवं विभिन्न स्तरों पर होने वाले लाभों की जानकारी दी।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने कहा कि सभी शिक्षण विभागों एवं संबद्ध महाविद्यालयों से इस डिजिटल पहल को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी प्राचार्यों, अधिकारियों, संकाय सदस्यों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार  CIA Portal के माध्यम से सतत आंतरिक मूल्यांकन की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन संचालित होगी। इससे परीक्षा संचालन, अंकों का समय पर संप्रेषण तथा विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों एवं विद्यार्थियों के बीच समन्वय और अधिक सुदृढ़ होगा। यह पहल विशेष रूप से दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। कार्यक्रम का सफल संचालन संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा किया गया।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें