अंबिकापुर 27 दिसंबर 2025/ जिले में संचालित धान उपार्जन केन्द्रों पर लागू की गई पारदर्शी एवं डिजिटल व्यवस्था ने किसानों के लिए धान विक्रय की प्रक्रिया को सुगम, सरल और पूरी तरह से सुविधाजनक बना दिया है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली, त्वरित भुगतान और बेहतर व्यवस्थाओं के चलते किसानों को अब किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
अंबिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भिट्ठी कला के किसान श्री गुलाब राम राजवाड़े ने बताया कि इस वर्ष धान की उपज अच्छी हुई है। उन्होंने बताया कि कुल 109 क्विंटल धान का रकबा है। धान विक्रय के लिए उन्होंने मोबाइल फोन के माध्यम से किसान तुहंर टोकन ऐप का उपयोग करते हुए पहला टोकन 90.60 क्विंटल का ऑनलाइन कटवाया। धान विक्रय के मात्र 48 घंटे के भीतर समर्थन मूल्य की राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा हो गई, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली। उन्होंने बताया कि दूसरा टोकन भी 16 क्विंटल का मोबाइल के माध्यम से आसानी से काट लिया गया है।
डिजिटल व्यवस्था के कारण टोकन कटवाने के लिए धान उपार्जन केन्द्र के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, जिससे समय, श्रम और खर्च की बचत होती है। टोकन प्रक्रिया में किसी प्रकार की तकनीकी या अन्य दिक्कत नहीं हुई।
श्री राजवाड़े ने उपार्जन केन्द्र की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए बताया कि केन्द्र पहुंचते ही गेट पास, नमी परीक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाती है तथा तत्काल बारदाना उपलब्ध करा दिया जाता है। धान विक्रय के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। किसानों के लिए केन्द्र में पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के शासनकाल में किसानों को धान का सर्वाधिक समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है, जिससे किसानों को बड़ा आर्थिक लाभ हो रहा है। प्राप्त राशि का उपयोग वे कृषि उपकरण खरीदने, गेहूं, सब्जी एवं अन्य फसलों की खेती में कर रहे हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है। अंत में श्री गुलाब राम राजवाड़े ने कहा कि जिले में धान खरीदी की व्यवस्था अत्यंत सराहनीय है और किसान इससे बहुत खुश हैं। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को तहेदिल से आभार व्यक्त किया।
शराब, धूम्रपान या किसी भी तरह का नशा सेहत के लिए हानिकारक है।
तांडव लाइव नशे को किसी भी रूप में प्रोमोट नहीं करता है.








































































































