March 23, 2026 5:21 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सरगुजा जिले में धान उपार्जन की प्रगति, पारदर्शी व्यवस्था से किसानों को मिल रहा लाभ
अब तक 12,64,694.8 क्विंटल धान की खरीदी, 4,938 किसानों ने किया रकबा समर्पण।

अंबिकापुर 27 दिसंबर 2025/   सरगुजा जिला में खरीफ विपणन वर्ष अंतर्गत धान उपार्जन कार्य सुव्यवस्थित एवं पारदर्शिता से संचालित किया जा रहा है। प्रशासन की सतत निगरानी एवं डिजिटल व्यवस्थाओं की वजह से धान खरीदी और उठाव की प्रक्रिया निरंतर जारी है।
जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक कुल 12,64,694.8 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं 58,890 क्विंटल धान का उठाव भी सफलतापूर्वक किया गया है, जिससे उपार्जन केन्द्रों पर भंडारण की व्यवस्था संतुलित बनी हुई है। जिले में धान उपार्जन के लिए कुल 60,330 किसानों का पंजीयन किया गया है, जिनमें से अब तक 22,439 किसान धान विक्रय कर चुके हैं। बड़ी संख्या में किसानों की भागीदारी यह दर्शाती है कि जिले में जारी धान खरीदी व्यवस्था पर किसानों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।

इसके साथ ही किसानों द्वारा रकबा समर्पण की प्रक्रिया भी पारदर्शी रूप से संचालित की जा रही है। जिले में 4,938 किसानों द्वारा रकबा समर्पण किया गया है, जिसके अंतर्गत कुल 226.41 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया गया है। यह प्रक्रिया वास्तविक उत्पादन के अनुरूप खरीदी सुनिश्चित करने तथा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है।
जिला प्रशासन द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों पर किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। टोकन प्रणाली, समयबद्ध भुगतान, नमी परीक्षण, बारदाना की उपलब्धता एवं पेयजलद-बैठक जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। शासन के मंशानुरूप यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र किसान को समर्थन मूल्य पर धान विक्रय का पूरा लाभ मिले और खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी, सरल एवं भरोसेमंद बनी रहे।

शराब, धूम्रपान या किसी भी तरह का नशा सेहत के लिए हानिकारक है।
तांडव लाइव नशे को किसी भी रूप में प्रोमोट नहीं करता है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

Cricket Live Score

Rashifal