February 5, 2026 8:41 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा राजनैतिक दलों की बैठक सम्पन्न
राजनैतिक दलों को प्राप्त दावा आपत्ति की सूची की गयी प्रदाय

सूरजपुर/30 दिसंबर 2025/    भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किये जाने के उपरांत प्रारंभिक प्रकाशन तिथि 23 दिसंबर  से  22 जनवरी 2026 तक दावा आपत्ति प्राप्त किया जाना प्रारंभ हो गया है।
         आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं से प्राप्त दावा आपत्तियों को साप्ताहिक निर्धारित प्रारूप में अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय तहसील कार्यालय के नोटिस बोर्ड में चस्पा करते हुये जिला सूरजपुर के वेबसाइट में उक्त सूची को प्रदर्शित किया गया है। मतदाताओं से प्राप्त साप्ताहिक दावा आपत्तियों के संबंध में विधानसभा क्षेत्र 04 प्रेमनगर, 05 भटगांव एवं 06 प्रतापपुर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक आहूत कर राजनैतिक दलों को प्राप्त दावा आपत्ति की सूची प्रदान किया गया है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें