February 5, 2026 7:14 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

कलेक्टर ने राजस्व अमले की बैठक लेकर विशेष गहन पुनरीक्षण (एस. आई. आर.) कार्य की ली जानकारी,दिये आवश्यक दिशा निर्देश
-मतदाता सूची में नाम जांचना अनिवार्य, नाम जुड़वाने दावा-आपत्ति 22 जनवरी तक

सूरजपुर/30 दिसम्बर 2025/    भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार देश के 12 राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) का कार्य संचालित किया जा रहा है। एसआईआर का कार्य तय समय सीमा से पूर्व निर्धारित करने हेतु कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन ने उपस्थित राजस्व अमले को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने नो मैपिंग निर्वाचकों को नोटिस जारी करने एवं नोटिस तामिली किये जाने, लॉजिकल एरर वाले प्रकरणों में बीएललो द्वारा सुसंगत दस्तावेज, बीएलओ ऐप में अपलोड करने तथा इस सबंध में  बीएलओ द्वारा घोषणा पत्र देने, दावा / आपत्तियों की सूची राजनैतिक दलों के साथ साझा किये जाने, फार्म -6 एवं फार्म -8 के साथ घोषणा पत्र के एकत्रीकरण के सबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
         मतदाता सूची को ऑनलाइन कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.जयवर्धन ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपना नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जांच लें। सूची में नाम नहीं होने पर नाम जुड़वाने हेतु दावा-आपत्ति 22 जनवरी तक किया जा सकता है। कलेक्टर ने सभी पात्र नागरिकों से आग्रह किया है कि मतदाता सूची में नाम जांचना बिल्कुल न भूलें।
          जिले के नागरिक अपने-अपने ग्राम पंचायत के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास जाकर अथवा उपलब्ध ऑनलाइन माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए समय रहते मतदाता सूची में नाम की पुष्टि करना आवश्यक है।
ऑनलाइन व ऑफलाइन कर सकते हैं आवेदन –
   मतदाता ECINET App डाउनलोड कर अथवा Voters Portal  (www.voters.eci.gov.in) पर जाकर मोबाइल नंबर एवं ओटीपी के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। पोर्टल पर छमू टवजमत त्महपेजतंजपवद टैब के माध्यम से फॉर्म-06 एवं घोषणा पत्र भरने की सुविधा उपलब्ध है। मतदाताओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की भी व्यवस्था है। ऑफलाइन आवेदन के लिए फॉर्म-6 एवं घोषणा पत्र संबंधित बीएलओ से प्राप्त कर भरकर उनके पास जमा किया जा सकता है। इच्छुक नागरिक वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र शर्मा, सर्व एसडीएम व अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें