सूरजपुर/01 जनवरी 2026/ नव वर्ष 2026 के प्रथम दिवस कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने संयुक्त जिला कार्यालय का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी जिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर श्री जयवर्धन ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद करते हुए नववर्ष में और अधिक समर्पण, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी सभी शासकीय योजनाओं का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं का वास्तविक लाभ आमजन तक पहुंचे। कलेक्टर ने समयबद्ध कार्य निष्पादन, आपसी समन्वय और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया।










































































































