March 23, 2026 4:14 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सफलता की कहानी –
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली कल्याणपुर हितग्राही की जिंदगी

सूरजपुर/ 02 जनवरी 2026/      प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले के कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। योजना के लाभार्थी श्री भीम ने बताया कि कई वर्षों से कच्चे मकानों में रहने के दौरान उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में मकानों से पानी टपकने से परिवारों को भारी परेशानी होती थी। आर्थिक तंगी के कारण वे खुद पक्का मकान बनाने में असमर्थ थे। योजना के तहत पक्का आवास मिलने से अब उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक घर मिल गया है।
             मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप, कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन में योजना का सुचारू क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिले के सभी पात्र हितग्राहियों को पक्के आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
             कल्याणपुर निवासी हितग्राही श्री भीम ने बताया कि वे पहले खपरैल के कच्चे मकान में रहते थे। बरसात में पानी टपकने की गंभीर समस्या से जूझना पड़ता था। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिलने से अब उनका परिवार सुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने इस सुविधा के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। योजना के सफल क्रियान्वयन से जिले के गरीब परिवारों के जीवन स्तर में निरंतर सुधार हो रहा है तथा उन्हें सम्मानपूर्वक और सुरक्षित जीवन जीने का अवसर मिल रहा है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

Cricket Live Score

Rashifal