जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

प्रोजेक्ट उन्नति के तहत मनरेगा श्रमिकों को मिल रहा राजमिस्त्री का व्यावसायिक प्रशिक्षण
कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त पहल

अंबिकापुर 05 जनवरी 2026/   जिले में रोजगार के साथ-साथ कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट उन्नति के अंतर्गत मनरेगा श्रमिकों को व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत अम्बिकापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मेन्ड्डाखुर्द में मनरेगा से जुड़े श्रमिकों को राजमिस्त्री बनने हेतु व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे निर्माण कार्यों में दक्ष बनकर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सकें।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में संचालित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मनरेगा श्रमिकों की कार्यकुशलता में वृद्धि कर उन्हें अतिरिक्त आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे मनरेगा कार्यों के साथ-साथ अन्य निर्माण कार्यों में भी रोजगार प्राप्त कर सकें।
प्रशिक्षण के दौरान श्रमिकों को ईंट-जोड़ाई, चिनाई, प्लास्टर, फर्श निर्माण, भवन संरचना की मूल तकनीक, माप-जोख, सामग्री की पहचान एवं सुरक्षा मानकों की व्यवहारिक जानकारी दी जा रही है। अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक दोनों प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे प्रशिक्षण उपरांत श्रमिक सीधे कार्यस्थल पर अपनी दक्षता का उपयोग कर सकें।
इस प्रकार के प्रशिक्षण से न केवल श्रमिकों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि ग्राम स्तर पर कुशल श्रमिकों की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी। इससे शासन की महत्वाकांक्षी योजनांतर्गत निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा प्रोजेक्ट उन्नति के माध्यम से सरगुजा जिले में कौशल आधारित रोजगार को बढ़ावा देते हुए ग्रामीण युवाओं एवं श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार