March 25, 2026 1:24 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई जारी
40 प्रकरणों में 2712.8 क्विंटल अवैध धान एवं 2 वाहन जप्त

अंबिकापुर 05 जनवरी 2026/   खरीफ विपणन वर्ष 2025दृ26 के अंतर्गत जिले में अवैध धान संग्रहण, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सघन कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न तहसीलों में कुल 40 अवैध धान प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें 2712.8 क्विंटल धान जप्त किया गया है। कार्रवाई के दौरान 2 वाहनों को भी जब्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलवार की गई कार्रवाई में मैनपाट में 2 प्रकरणों में 52 क्विंटल, सीतापुर में 2 प्रकरणों में 144 क्विंटल (1 वाहन जप्त), उदयपुर में 12 प्रकरणों में 486 क्विंटल, दरिमा में 6 प्रकरणों में 200 क्विंटल, अम्बिकापुर में 10 प्रकरणों में सर्वाधिक 1546.8 क्विंटल (1 वाहन जप्त), लखनपुर में 5 प्रकरणों में 230 क्विंटल, बतौली में 1 प्रकरण में 24 क्विंटल तथा लुण्ड्रा में 2 प्रकरणों में 30 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया है।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रकार के अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए। उन्होंने ने सभी तहसीलों में राजस्व, खाद्य, सहकारिता एवं पुलिस विभाग के समन्वय से सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत संयुक्त टीम द्वारा औचक जांच, नाकाबंदी एवं सत्यापन कार्यवाही की जा रही है।
जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही धान का विक्रय करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में संलिप्त होने से बचें।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सरगुजा ओलम्पिक 2026
तीनदिवसीय संभागस्तरीय आयोजन का शानदार समापन
भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया समापन समारोह में हुए शामिल
छत्तीसगढ़ शासन खेलों को विशेष प्राथमिकता दे रही है, खिलाड़ी लगन के साथ कड़ी मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी- बाइचुंग भूटिया
आने वाले समय में ऐसी खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ी भी देश के लिए मेडल जीतकर लाएंगे- मंत्री श्री रामविचार नेताम
सरगुजा ओलम्पिक में सम्भाग के खिलाड़ियों को हुनर दिखाने का मिला मौका, आगे पारम्परिक खेलों को भी शामिल करने किया जाएगा प्रयास- मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
सम्भाग के सभी जिलों के दो हजार से अधिक प्रतिभागियों ने 12 खेल विधाओं में लिया हिस्सा, विजेता हुए पुरस्कृत

Cricket Live Score

Rashifal

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-