March 23, 2026 4:27 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सूरजपुर में अब तक 3.41 लाख क्विंटल से अधिक की हुई धान खरीदी
अवैध धान पर प्रशासन की सख्ती के लिए सीमाओं पर 24 घंटे की जा रही निगरानी

सूरजपुर, 05 जनवरी 2026/    कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन में जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों पर किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारु, समयबद्ध और किसान हितैषी बनाया गया है।
            जिले में अब तक कुल 3,41,198.08 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। इसके लिए समितियों द्वारा 34,854 टोकन जारी किए गए हैं, जिनमें से 18,688 टोकन मोबाइल ऐप के माध्यम से किसानों को प्रदान किए गए। वहीं 9,879 किसानों ने 400.34 हेक्टेयर रकबा का समर्पण किया है। धान खरीदी के दौरान अवैध भंडारण, खरीदी एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अब तक 63 प्रकरणों में 4,708.90 क्विंटल अवैध धान जप्त किया जा चुका है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले की सभी सीमाओं एवं चेक पोस्टों पर 24 घंटे सतत निगरानी की व्यवस्था की गई है। संदिग्ध वाहनों की गहन जांच के साथ रात्रिकालीन गश्त भी की जा रही है, वहीं आंतरिक चेक पोस्टों पर विशेष टीमों की तैनाती की गई है।
           कोचियों एवं बिचौलियों के माध्यम से अवैध रूप से धान खपाने पर रोक लगाने और खरीदी प्रक्रिया की प्रभावी निगरानी के लिए जिले में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है। इसके माध्यम से धान खरीदी, भंडारण और परिवहन की रियल टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है।
अवैध धान, कोचियों एवं बिचौलियों से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रशासन द्वारा निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं-
खाद्य विभाग कॉल सेंटर- 1800-233-3663
इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर/कॉल सेंटर- 07775-286116
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। जिला प्रशासन ने किसानों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें, ताकि जिले में धान खरीदी व्यवस्था निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित की जा सके।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

Cricket Live Score

Rashifal