March 23, 2026 4:17 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

शीतलहर एवं अत्यधिक ठंड को दृष्टिगत रखते हुए जिले के स्कूलों के संचालन समय में आंशिक संशोधन
10 जनवरी 2026 तक प्रभावशील

अंबिकापुर 06 जनवरी 2026/  जिले में पड़ रही शीत लहर एवं अत्यधिक ठंड को दृष्टिगत रखते हुए छात्रहित में सरगुजा जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं अन्य सभी विद्यालयों के शाला संचालन समय में कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा आंशिक संशोधन किया गया है। पूर्व में जारी आदेश के अनुसार 31 जनवरी 2026 तक के लिए शाला संचालन समय में परिवर्तन किया गया था। वर्तमान में मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए 10 जनवरी 2026 तक परिवर्तित समय सारिणी लागू की गई है। 10 जनवरी 2026 के पश्चात विद्यालय पूर्व जारी आदेशानुसार 31 जनवरी 2026 तक संचालित होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो पालियों में संचालित होने वाले विद्यालयों का संचालन निम्नानुसार रहेगा- प्रथम पालीः सोमवार से शुक्रवारः प्रातः 09ः30 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक शनिवारः दोपहर 12ः30 बजे से शाम 04ः00 बजे तक द्वितीय पालीः सोमवार से शुक्रवारः दोपहर 12ः30 बजे से शाम 04ः00 बजे तक शनिवारः प्रातः 09ः30 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक इसी प्रकार एक पाली में संचालित विद्यालयों का संचालन- सोमवार से शुक्रवारः प्रातः 10ः00 बजे से शाम 04ः00 बजे तक शनिवारः प्रातः 09ः30 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक किया जाएगा। यह आदेश जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा। जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

Cricket Live Score

Rashifal