September 20, 2026 6:36 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

कलेक्टर एस. जयवर्धन ने एसआईआर अंतर्गत नो मैपिंग प्रकरणों की समीक्षा बैठक ली

सूरजपुर/06 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत नो मैपिंग प्रकरणों की सुनवाई की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि नोटिस तामिल और सुनवाई की प्रक्रिया युद्ध स्तर पर कराते हुए तय सीमा समय पर निर्धारित कार्यो को पूर्ण करना है।
           उल्लेखनीय है कि एसआईआर के तहत बीएलओ के माध्यम से संबंधित व्यक्तियों को नोटिस तामील कराई जा रही है, जिनकी सुनवाई निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) द्वारा नियमानुसार की जा रही है। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
         इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार वर्चुअल माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें